Spread the love

पटना,  बिहार जनता दल (यू0) प्रदेश कार्यालय, पटना में माननीय विधानपार्षद श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी ने दानापुर विधानसभा क्षेत्र के कई समाजसेवियो को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई। साथ ही सभी को नए राजनीतिक सफर के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाए दी। इस मौके पर पटना महानगर के जिला अध्यक्ष श्री आसिफ कमाल, श्री मुकेश कुमार, श्री प्रशांत कुमार, श्री मनीष कुमार, श्री रोहित आनंद एवं श्री मुन्ना चैधरी मौजूद रहे। जद(यू0) की सदस्यता ग्रहण करने वालों में मुख्य रूप से श्री जितेंद्र कुमार, मो0 नसीम अंसारी, श्री भागीरथ प्रसाद, श्री देवानंद साव एवं श्री विनोद कुमार रहे।