मध्यप्रदेश,भोपाल : राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV), भोपाल के छात्रावासों एवं विश्वविद्यालय परिसर में छात्रों के बीच बढ़ती आपसी कहासुनी , टकराव और लड़ाई की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन भोपाल के जिला अध्यक्ष अक्षय तोमर द्वारा एक विशेष जांच समिति का गठन किया गया ।
इस समिति का उद्देश्य घटनाओं की निष्पक्ष , तथ्यपरक और गोपनीय जांच करते हुए जिम्मेदार तत्वों की पहचान करना तथा छात्र हितों की रक्षा सुनिश्चित करना है।
जांच समिति में निम्नलिखित सदस्य शामिल हैं एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष अमित हाटिया जिला महासचिव अनिमेष गोल्डी जिला सचिव हर्ष प्रसाद आरजीपीवी विश्वविद्यालय एनएसयूआई प्रभारी हिमांशु तिवारी एनएसयूआई अध्यक्ष आरजीपीवी विश्वविद्यालय रोशन आर्य हैं ।
उपरोक्त समिति 15 दिनों के भीतर घटनाओं से संबंधित सभी पहलुओं की जमीनी जांच कर अपनी रिपोर्ट एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार और जिला अध्यक्ष अक्षय तोमर को सौंपेगी।
प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार ने कहा कि एनएसयूआई छात्रों के हितों की रक्षा और शांतिपूर्ण शैक्षणिक वातावरण बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता, भय का माहौल या द्वेष की भावना को संगठन सहन नहीं करेगा।
जिला अध्यक्ष अक्षय तोमर ने बताया कि एनएसयूआई द्वारा यह जांच समिति इसलिए गठित की गई है क्योंकि लंबे समय से राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में छात्रों के बीच विवाद और टकराव की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा इन मामलों में ना तो कोई ठोस कार्रवाई की गई है और ना ही शांति बहाली के लिए कोई प्रभावी कदम उठाए गए हैं। प्रशासनिक उदासीनता के कारण छात्रों में असुरक्षा का वातावरण बना हुआ है, जिसे एनएसयूआई किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं करता।
पटना: Bihar. बिहार को वर्ष 2047 तक विकसित राज्य बनाने के लक्ष्य को साकार करने…
पटना: Bihar. बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मधुबनी…
रायपुर। Raipur crime news. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दीपावली पर्व के दौरान लक्ष्मी पूजन…
पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष…
Chaupal Sandesh. रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। रात के तापमान…
Report by, चौपाल संदेश टीम । PAK vs SL . पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच…