बिहार

Bihar News: बिहार में 12-13 जनवरी 2027 को पटना में होगा ग्लोबल कन्वेंशन, जुटेंगे देश-दुनिया के दिग्गज, पोर्टल लॉन्च

पटना: Bihar. बिहार को वर्ष 2047 तक विकसित राज्य बनाने के लक्ष्य को साकार करने के लिए राज्य सरकार ने बड़ी पहल की है। इस दिशा में देश-विदेश में रहने वाले विद्वानों, विशेषज्ञों, नीति-निर्माताओं, उद्योगपतियों और बिहार प्रवासी समुदाय को एक मंच पर लाने की तैयारी की जा रही है। इसके तहत 12 और 13 जनवरी 2027 को पटना के सम्राट अशोक कन्वेंशन सेंटर में ‘ग्लोबल कन्वेंशन ऑन ट्रांसफॉर्मिंग बिहार 2027’ का आयोजन किया जाएगा।

इस संबंध में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने सोमवार को पटना के होटल मौर्या में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने सम्मेलन के आधिकारिक पोर्टल www.biharconvention27.com का शुभारंभ भी किया। उपमुख्यमंत्री इस सम्मेलन के संरक्षक हैं।

विकसित बिहार के लिए तैयार होगा नया रोडमैप

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी विकसित बिहार के निर्माण की दिशा में लगातार काम कर रहे हैं। इस लक्ष्य को सफल बनाने के लिए देश और विदेश में बसे बिहार के लोगों को आगे आना चाहिए।

उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन बिहार के विकास की नई गाथा लिखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में वर्ष 2007 में ग्लोबल मीट ऑन रिसर्जेंट बिहार और वर्ष 2012 में ग्लोबल समिट ऑन चेंजिंग बिहार जैसी पहल की गई थी। अब वर्ष 2027 का यह सम्मेलन 2047 तक विकसित बिहार बनाने के सपने को साकार करने के लिए नई रूपरेखा तैयार करेगा।

उन्होंने कहा कि बिहार में प्रतिभाशाली युवाओं की बड़ी संख्या है और वही राज्य का भविष्य हैं। सम्मेलन से निकलने वाले व्यावहारिक सुझावों और परिणामों पर सरकार गंभीरता से काम करेगी।

10 और 11 जनवरी को होगा अंतरराष्ट्रीय प्री-कन्वेंशन

उद्योग विभाग के सचिव एवं बिहार फाउंडेशन के सीईओ कुंदन कुमार ने बताया कि इस सम्मेलन का आयोजन इंस्टीट्यूट फॉर ह्यूमन डेवलपमेंट (आईएचडी) और बिहार फाउंडेशन द्वारा नालंदा विश्वविद्यालय के सहयोग से किया जा रहा है।

मुख्य सम्मेलन से पहले 10 और 11 जनवरी 2027 को अंतरराष्ट्रीय प्री-कन्वेंशन आयोजित किया जाएगा। इसमें देश-विदेश के करीब 1,500 विद्वानों और विशेषज्ञों के शामिल होने की उम्मीद है। इसका उद्देश्य बिहार को समृद्ध, सक्षम, समावेशी और विकसित राज्य बनाने के लिए साझा रोडमैप तैयार करना है।

औद्योगिकीकरण से AI तक पर होगी चर्चा

आईएचडी एवं कन्वेंशन के निदेशक प्रो. अलख एन. शर्मा ने बताया कि सम्मेलन में बिहार के विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सात पूर्ण सत्र आयोजित किए जाएंगे।

इनमें प्रमुख रूप से औद्योगिकीकरण को गति देना, सतत शहरी विकास, शिक्षा और कौशल प्रणाली को मजबूत करना, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और बिहार का विकास, स्टार्टअप्स तथा ब्रांड बिहार जैसे विषय शामिल होंगे।

इसके अलावा निवेश और अवसर डेस्क, स्टार्टअप पिच आवर, आइडियाज वॉल, बिहार डेटा एवं पॉलिसी लैब, डायस्फोरा कनेक्ट लाउंज, यूथ डायलॉग, महिला पवेलियन, आर्टिजन बाजार और बिहारी फूड स्ट्रीट जैसे विशेष आयोजन भी किए जाएंगे।

उद्योग और निवेश को मिलेगा बढ़ावा

इस सम्मेलन के माध्यम से बिहार में औद्योगिक निवेश, रोजगार, शिक्षा, कौशल विकास और स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए नए विचारों और संभावनाओं पर चर्चा होगी। इसमें बिहार से बाहर रहने वाले प्रवासी बिहारियों को भी राज्य के विकास में भागीदारी निभाने का अवसर मिलेगा।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में एमएसएमई निदेशक अमन समीर, उद्योग निदेशक मुकुल कुमार गुप्ता सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

बिहार में 5 लाख रुपये रिश्वत लेते कार्यपालक अभियंता गिरफ्तार, घर की तलाशी में मिले 52 लाख से अधिक रुपये

पटना: Bihar. बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मधुबनी…

29 minutes ago

दीपावली पर लक्ष्मी पूजन के दौरान घर में हुई चोरी, पुलिस ने एक घंटे में पकड़े दो आरोपी, 2.97 लाख का माल बरामद

रायपुर। Raipur crime news. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दीपावली पर्व के दौरान लक्ष्मी पूजन…

1 hour ago

Tejashwi Yadav Birthday: तेजस्वी यादव ने जन्मदिन सामाजिक सद्भाव दिवस के रूप में मनाया, राजद कार्यालय में उमड़ा जनसैलाब

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष…

2 hours ago

Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में गिरने लगा रात का तापमान, सुबह-शाम बढ़ी ठंड, जानें कैसा रहेगा आने वाले दिनों का मौसम

Chaupal Sandesh. रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। रात के तापमान…

4 hours ago

दीपावली पर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव का अनूठा अंदाज, ड्यूटी कर रहे पुलिस जवानों को बांटी मिठाई

रायपुर। दीपावली के पावन पर्व पर छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने संवेदनशीलता…

7 hours ago