पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने अपना 37वां जन्मदिन सामाजिक सद्भाव दिवस के रूप में मनाया। पटना स्थित राजद के राज्य कार्यालय के कर्पूरी सभागार में आयोजित समारोह में हजारों की संख्या में नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान तेजस्वी यादव ने 37 पाउंड का केक काटकर जन्मदिन मनाया। समारोह में केक और मिठाइयां बांटकर खुशियां साझा की गईं।
कार्यक्रम के दौरान राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने तेजस्वी यादव को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की। पूरा सभागार ‘जियो हजारों साल, साल के दिन हो हजार’ और ‘हैप्पी बर्थडे तेजस्वी जी’ के नारों से गूंज उठा।
तेजस्वी यादव के जन्मदिन पर आयोजित समारोह की अध्यक्षता राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने की। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. तनवीर हसन एवं प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने बारी-बारी से किया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने तेजस्वी यादव को शॉल और बुके देकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जिस संकल्प और उत्साह के साथ नेता एवं कार्यकर्ता तेजस्वी यादव का जन्मदिन मनाने पहुंचते हैं, उससे सामाजिक सद्भाव और बिहार की राजनीति को नई दिशा मिलेगी। यह उनके प्रति लोगों के विश्वास और समर्थन का स्पष्ट संदेश है।
समारोह को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि उनके जन्मदिन पर उपस्थित सभी नेता और कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ लालू प्रसाद यादव के विचारों को आगे बढ़ाने का काम करें।
उन्होंने कहा कि नफरत की राजनीति को समाप्त कर नौकरी और रोजगार वाली राजनीति में सहभागी बनना होगा। जिस तरह लोगों ने उन्हें प्यार और स्नेह दिया है, उससे स्पष्ट है कि बिहार की राजनीति में कार्यकर्ताओं के विश्वास और समर्थन से मजबूती मिलेगी।
तेजस्वी यादव ने नेताओं और कार्यकर्ताओं से सकारात्मक सोच के साथ संघर्ष और आंदोलन के कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने की अपील की। उन्होंने कहा कि गांव-गांव और घर-घर जाकर लालू प्रसाद यादव का संदेश पहुंचाएं, ताकि नफरतवादी राजनीति को परास्त किया जा सके।
उन्होंने जन्मदिन समारोह में शामिल होने वाले सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं और पत्रकारों का आभार जताते हुए कहा कि सभी लोग इसी तरह प्रेम और मोहब्बत बनाए रखें।
Chaupal Sandesh. रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। रात के तापमान…
Report by, चौपाल संदेश टीम । PAK vs SL . पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच…
रायपुर। दीपावली के पावन पर्व पर छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने संवेदनशीलता…
छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले जगदलपुर के करनपुर स्थित सीआरपीएफ कैंप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का…
बस्तर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर में देश के वीर जवानों…
रायपुर : CG News . मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रकाश और उल्लास के महापर्व…