छत्तीसगढ़, रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 400 यूनिट तक की बिजली माफी योजना को घटाकर 100 यूनिट किए जाने के फैसले के विरोध में आज राजधानी रायपुर स्थित विद्युत विभाग मुख्यालय, डंगनिया में युवा कांग्रेस, जिला कांग्रेस कमेटी और एनएसयूआई ने मिलकर उग्र प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने किया।
प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं और कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। उन्होंने “महतारी वंदन का पैसा वापस करो”, “400 यूनिट बिजली योजना बहाल करो”, और “छत्तीसगढ़ की महिलाओं को ठगना बंद करो” जैसे नारे लगाकर सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया।
प्रदर्शनकारियों ने मुख्यालय के गेट को तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश की, वहीं दूसरे गेट पर धरना देते हुए सरकार के फैसले के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने कहा कि, राज्य सरकार अदानी जैसे उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए आम जनता की योजनाओं में कटौती कर रही है। पूर्ववर्ती भूपेश बघेल सरकार ने जनता को राहत देने के लिए 400 यूनिट बिजली बिल हाफ योजना लागू की थी, जिसे अब सिर्फ 100 यूनिट कर दिया गया है। यह फैसला जनविरोधी है और हम इसका विरोध जारी रखेंगे
उन्होंने बताया कि विद्युत विभाग का कोई अधिकारी वार्ता के लिए बाहर नहीं आया, और पुलिस बल बुलाकर प्रदर्शनकारियों को रोका गया।
इस विरोध प्रदर्शन में कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।
पटना: Bihar. बिहार को वर्ष 2047 तक विकसित राज्य बनाने के लक्ष्य को साकार करने…
पटना: Bihar. बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मधुबनी…
रायपुर। Raipur crime news. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दीपावली पर्व के दौरान लक्ष्मी पूजन…
पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष…
Chaupal Sandesh. रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। रात के तापमान…
Report by, चौपाल संदेश टीम । PAK vs SL . पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच…