मध्यप्रदेश

धनतेरस से पहले भाजपा की प्रस्तावित रैली पर उठे सवाल, 4 नवंबर का कार्यक्रम स्थगित करने की मांग, पढ़े पत्र

Spread the love

MP News. भोपाल। राजधानी भोपाल में 4 नवंबर 2026 को अटल पथ से प्रस्तावित भारतीय जनता पार्टी की रैली को स्थगित करने की मांग उठी है। आम नागरिक अभिनव बरोलिया माली भोपाल भाजपा रैली, भोपाल समाचार, भाजपा रैली 2026, अटल पथ रैली, धनतेरस 2026, भोपाल न्यू मार्केट, जवाहर चौक भोपाल, भोपाल ट्रैफिक, दीपावली त्योहार, व्यापारी हित, मध्यप्रदेश समाचार, भोपाल ताजा खबरने भाजपा के मध्यप्रदेश प्रदेश अध्यक्ष को पत्र लिखकर जनहित और व्यापारियों की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए रैली का कार्यक्रम स्थगित करने अथवा किसी अन्य उपयुक्त स्थान पर आयोजित करने का आग्रह किया है।

2 नवंबर 2026 को लिखे गए पत्र में अभिनव बरोलिया माली ने कहा है कि प्रस्तावित रैली के अगले ही दिन धनतेरस का महत्वपूर्ण त्योहार है। इस दौरान न्यू मार्केट, जवाहर चौक सहित भोपाल के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों में बड़ी संख्या में नागरिक खरीदारी के लिए पहुंचेंगे। ऐसे में इन व्यस्त इलाकों में रैली आयोजित होने से यातायात व्यवस्था प्रभावित होने और जाम की स्थिति बनने की आशंका है।

व्यापारियों और आम नागरिकों को हो सकती है परेशानी

पत्र में कहा गया है कि धनतेरस और दीपावली का समय व्यापारियों के लिए साल का बेहद महत्वपूर्ण कारोबारी अवसर होता है। इस दौरान बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही अधिक रहती है। ऐसे समय में राजनीतिक रैली और शक्ति प्रदर्शन के कारण बाजारों तक पहुंच बाधित होने से व्यापारियों के कारोबार के साथ आम नागरिकों की सुविधाएं भी प्रभावित हो सकती हैं।

अभिनव बरोलिया माली ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि लोकतंत्र में राजनीतिक कार्यक्रम आयोजित करना सभी का अधिकार है, लेकिन ऐसे आयोजनों से आम जनता को परेशानी नहीं होनी चाहिए। राजनीतिक कार्यक्रमों से अधिक महत्वपूर्ण आम नागरिकों की सुविधा, व्यापारियों का रोजगार और शहर की यातायात व्यवस्था है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से की वैकल्पिक व्यवस्था की अपील

अभिनव बरोलिया माली ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से आग्रह किया है कि 4 नवंबर को प्रस्तावित रैली को जनहित में स्थगित किया जाए अथवा किसी ऐसे वैकल्पिक स्थान पर आयोजित किया जाए, जहां त्योहारों की खरीदारी, व्यापारिक गतिविधियों और आम नागरिकों के आवागमन पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।

उन्होंने उम्मीद जताई है कि भाजपा नेतृत्व इस आग्रह पर सकारात्मक निर्णय लेते हुए त्योहारों के मद्देनजर आम जनता और व्यापारियों के हितों को प्राथमिकता देगा।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

बस्तर में पीएम मोदी का दिवाली संबोधन: वीर जवानों को किया नमन, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले जगदलपुर के करनपुर स्थित सीआरपीएफ कैंप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का…

5 hours ago

PM Modi : बस्तर में जवानों के साथ पीएम मोदी ने मनाई दिवाली, नक्सलवाद के खात्मे को बताया ऐतिहासिक जीत

बस्तर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर में देश के वीर जवानों…

6 hours ago

CM विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

रायपुर : CG News . मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रकाश और उल्लास के महापर्व…

7 hours ago

Mekahara Hospital: मेकाहारा अस्पताल 8 और 9 नवंबर को बंद रहेगी ओपीडी, इमरजेंसी सेवा 24 घंटे चालू

रायपुर। Mekahara Hospital Diwali Holiday. दीपावली त्योहार के दौरान मरीजों को बेहतर और निर्बाध स्वास्थ्य…

8 hours ago

ind u19 vs pak u19: आज भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, अंडर-19 एशिया कप में आमने-सामने दोनों टीम

चौपाल संदेश टीम। IND vs PAK U19: क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज बड़ा मुकाबला है।…

8 hours ago

Happy Diwali: रोशनी, खुशियों और समृद्धि का महापर्व, जानिए दीपावली का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व

दीपावली विशेष लेख 2026: Diwali Festival. भारत में दीपावली का त्योहार केवल दीप जलाने और…

9 hours ago