देश

RDA ने लिए कई बड़े फैसले : आवासीय योजनाओं व व्यावसायिक योजनाओं पर मिलेगा 50 और 30 प्रतिशत की छूट ; मासिक किराये पर देने के प्रस्ताव…….

रायपुर : रायपुर विकास प्राधिकरण संचालक मंडल ने बुधवार (20 नवंबर) को जनहित में दो महत्वपूर्ण फैसले किए है ।  आवंटतियों को बकाया राशि के एकमुश्त भुगतान पर आवासीय योजनाओं में 50 प्रतिशत व व्यावसायिक योजनाओं में एक मुश्त भुगतान पर 30 प्रतिशत की छूट देने का निर्णय लिया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना के फ्लैट्स में रखरखाव और और जलकर की सरचार्ज राशि में पूरे 100 प्रतिशत की छूट एकमुश्त भुगतान किए जाने पर दिया जाएगा। यह छूट 31 मार्च 2025 तक ही दी जाएगी। जनहित में एक अन्य महत्वपूर्ण निर्णय में डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी आवासीय फ्लैट्स के निरस्त किए गए फ्लैट्स को पुनः बहालीकरण करने का निर्णय लिया गया है। संचालक मंडल की बैठक आज प्राधिकरण कार्यालय में श्री अंकित आनंद सचिव आवास एवं पर्यावरण एवं अध्यक्ष रायपुर विकास प्राधिकरण की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

संचालक मंडल ने केन्द्रीय माल एवं सेवा कर (जीएसटी) के आर्बिट्रेशन बैंच व आर्बीट्रेशन सेल के कार्यालय के लिए न्यू राजेन्द्रनगर स्थित गोविन्द सारंग व्यावसायिक परिसर के व्दितीय व तृतीय तल पर 21847 वर्गफुट के निर्मित कार्यलय भवन को मासिक किराये पर देने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की। देवेन्द्रनगर में पी.एम. एकता माल बनने के कारण छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड मुख्यालय को न्यू राजेन्द्रनगर के भक्त माता कर्मा व्यावसायिक परिसर के प्रथम तल और गोविन्द सारंग व्यावसायिक परिसर के व्दितीय तल 4781 वर्गफुट निर्मित क्षेत्र मासिक किराये पर आवंटित करने के प्रस्ताव को भी संचालक मंडल ने अपनी स्वीकृति दी।

      संचालक मंडल की बैठक में सरचार्ज में छूट के प्रस्ताव प्रस्तुत करते हुए जानकारी दी गई कि आरडीए की पुरानी योजनाओं सहित, कौशल्या माता विहार, इन्द्रप्रस्थ रायपुरा, बोरियाखुर्द सहित सभी योजनाओं में कुल 175 करोड़ बकाया की मूल राशि है जिसमें 41 करोड़ रुपए सरचार्ज लिया जाना है। चूंकि आवंटितियों व्दारा बैंकों से ऋण लिया गया है और उनके व्दारा किस्तों का भुगतान किया जा रहा है साथ ही कुछ आवंटिती किराये के मकान में रह रहें है। फलस्वरुप आवंटितियों व्दारा प्राधिकरण प्रशासन से काफी समय से सरचार्ज राशि में छूट देने की मांग की जा रही थी। इसीलिए प्राधिकरण के संचालक मंडल की बैठक में सरचार्ज राशि में छूट का प्रस्ताव लाया गया। बैठक में बताया गया कि सरचार्ज में छूट का लाभ कौशल्या माता विहार और इन्द्रप्रस्थ के भूखंडधारियों को नहीं दिया जाएगा।

      प्राधिकरण कार्यालय में हुई बैठक में हीरापुर, रायपुरा, सरोना और बोरियाखुर्द योजना के डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी आवासीय फ्लैट्स जो 2007 में न्यून निम्न आय वर्ग के लिए बनाए गए थे पूर्व के मूल आवंटतियों जिनके फ्लैटस् निरस्त कर दिए गए थे उन्हीं को बहालीकरण के अन्तर्गत पुनः आवटित किए जाएगें। इसके अन्तर्गत फ्लैट्स जहां हैं जैसे हैं के आधार पर संबंधित मूल आवंटितियों के आवेदन दिए जाने व उसका बहालीकरण किया जाएग। इसमें जिस अवधि का बकाया राशि है उस पर सरचार्ज की 12 प्रतिशत राशि एकमुश्त जमा करने पर उनके फ्लैट्स का बहालीकरण किया जाएगा। ऐसे फ्लैटस केवल मूल आवंटितियों को ही दिए जाएंगें किरायेदार या काबिज व्यक्ति को नहीं।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

Neha Bora News: एक अकेली नेहा बोरा ने केंद्र सरकार को हिला कर रख दिया? सड़कों से संसद तक गूंज रही छात्र नेता की आवाज

नई दिल्ली/रायपुर। देश की राजनीति में इन दिनों छात्र नेता नेहा बोरा का नाम काफी…

4 hours ago

Jyoti Singh News: बलिया कोर्ट पहुंचीं ज्योति सिंह, बोलीं- पैसा का पावर दिखा रहे हैं पवन सिंह, पति-पत्नी विवाद में फिर बढ़ी हलचल

पटना। Pawan Singh. भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति…

5 hours ago

Maithili Thakur News: मैथिली ठाकुर और उनके पिता पर जमीन कब्जाने का आरोप, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप, विधायक ने दी सफाई

पटना। बिहार की मशहूर लोकगायिका और अलीनगर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर एक…

5 hours ago

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26: राष्ट्रीय पुरस्कार लेकर रायपुर लौटे अरुण साव, रायपुर-बिलासपुर और बिल्हा का जोरदार स्वागत

रायपुर। Swachh Survekshan 2025-26. स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़…

8 hours ago

कृषक उन्नति योजना 2026-27: छत्तीसगढ़ के किसानों को प्रति एकड़ मिलेंगे 13,839 रुपये, 21 क्विंटल धान बेचने की शर्त नहीं

रायपुर। kisan. छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व…

8 hours ago

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान: छत्तीसगढ़ के 6,691 गांवों में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, 733 करोड़ रुपये स्वीकृत

रायपुर । देश के जनजातीय बहुल गांवों में बुनियादी सुविधाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सामाजिक…

8 hours ago