रायपुर। Swachh Survekshan 2025-26. स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाने वाले रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा के प्रतिनिधिमंडल का रायपुर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। नई दिल्ली में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के हाथों राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त कर लौटे उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव सहित तीनों नगरीय निकायों के निर्वाचित प्रमुखों का विमानतल पर जोरदार अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में स्वच्छता दीदियां, अधिकारी-कर्मचारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। पारंपरिक लोक नृत्य, गाजे-बाजे और उत्साहपूर्ण माहौल के बीच प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया गया। इस दौरान रायपुर की महापौर मीनल चौबे, बिलासपुर की महापौर पूजा विधानी और बिल्हा नगर पंचायत की अध्यक्ष वंदना जेंड्रे भी उपस्थित रहीं।
लगातार दूसरे वर्ष छत्तीसगढ़ ने स्वच्छता में बनाई राष्ट्रीय पहचान
रायपुर लौटने पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने तीनों नगरीय निकायों को लगातार दूसरे वर्ष राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धियां हासिल करने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने लगातार दूसरे वर्ष अपनी राष्ट्रीय पहचान कायम रखी है।
उन्होंने कहा कि लगातार दो वर्षों तक प्रदेश के तीन-तीन नगरीय निकायों का राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित होना स्वच्छता के क्षेत्र में हो रहे निरंतर सुधार, प्रतिबद्धता और प्रभावी प्रयासों का प्रमाण है।
उप मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि का श्रेय सफाई मित्रों के अथक परिश्रम, नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों और नागरिकों की सक्रिय भागीदारी को दिया। उन्होंने कहा कि सफाई मित्र प्रतिदिन शहरों को स्वच्छ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
9 हजार से अधिक स्वच्छता दीदियों का अहम योगदान
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि प्रदेश में शहरी स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत बनाने में 9 हजार से अधिक स्वच्छता दीदियों का योगदान बेहद महत्वपूर्ण है। घर-घर कचरा संग्रहण, कचरे का पृथक्करण और नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने में उनकी सक्रिय भूमिका है।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर मिला यह सम्मान स्वच्छता दीदियों के समर्पण और मेहनत का भी सम्मान है। राज्य सरकार का लक्ष्य केवल कुछ शहरों को राष्ट्रीय पहचान दिलाना नहीं, बल्कि प्रदेश के प्रत्येक नगरीय निकाय को स्वच्छ, सुंदर, स्वस्थ और सुविधापूर्ण बनाना है।
रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा ने बरकरार रखी अपनी पहचान
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में स्वच्छता के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों का असर लगातार दिखाई दे रहा है। रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा ने इस वर्ष
रायपुर। kisan. छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व…
रायपुर । देश के जनजातीय बहुल गांवों में बुनियादी सुविधाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सामाजिक…
Chaupal Sandesh Team । SAFF Championship 2026 में भारतीय फुटबॉल टीम और मालदीव के बीच…
अंबिकापुर। Ganna Kisan. छत्तीसगढ़ में गन्ना उत्पादक किसानों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सभी शासकीय और अशासकीय विद्यालयों में महान स्वतंत्रता सेनानी एवं जनजातीय नायक…
भोपाल। Madhya Pradesh News. मध्यप्रदेश के पांच संभागों में स्थित शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में NAT (Nucleic…