छत्तीसगढ़

कृषक उन्नति योजना 2026-27: छत्तीसगढ़ के किसानों को प्रति एकड़ मिलेंगे 13,839 रुपये, 21 क्विंटल धान बेचने की शर्त नहीं

रायपुर। kisan. छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने और कृषि को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कृषक उन्नति योजना संचालित कर रही है। खरीफ वर्ष 2026-27 के तहत योजना के पात्र धान उत्पादक किसानों को प्रति एकड़ 13,839 रुपये की आदान सहायता राशि दी जाएगी। यह राशि किसानों के आधार लिंक्ड बैंक खातों में डीबीटी (प्रत्यक्ष लाभ अंतरण) के माध्यम से सीधे भेजी जाएगी।

किसानों को कैसे मिलेगी 13,839 रुपये की सहायता राशि?

कृषक उन्नति योजना के तहत सहायता राशि का निर्धारण मार्कफेड द्वारा सहकारी समितियों एवं लैम्पस के माध्यम से उपार्जित धान और बीज निगम द्वारा उपार्जित धान बीज के सत्यापित बोए गए रकबे के आधार पर किया जाएगा।

योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए किसानों का एग्रीस्टैक में पंजीयन होना और डिजिटल क्रॉप सर्वे के माध्यम से धान के रकबे का सत्यापन कराना अनिवार्य है। जिन क्षेत्रों में डिजिटल क्रॉप सर्वे का डाटा उपलब्ध नहीं होगा, वहां जिला कलेक्टर की अनुमति से गिरदावरी के आधार पर रकबे का सत्यापन किया जा सकेगा।

किन किसानों को मिलेगा योजना का लाभ?

खाद्य विभाग के पोर्टल पर पंजीकृत ऐसे किसानों को योजना का लाभ मिलेगा, जिनका धान मार्कफेड द्वारा उपार्जित किया जाएगा।

वहीं, धान बीज उत्पादन करने वाले ऐसे किसान, जो छत्तीसगढ़ बीज एवं जैविक प्रमाणीकरण संस्था में पंजीकृत हैं, उन्हें बीज निगम द्वारा उपार्जित धान बीज के सत्यापित रकबे के आधार पर सहायता राशि दी जाएगी।

हालांकि, ग्रीष्मकालीन धान की फसल को इस योजना के दायरे से बाहर रखा गया है।

21 क्विंटल प्रति एकड़ के आधार पर तय हुई सहायता राशि

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए कॉमन ग्रेड धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 2,441 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित है। वहीं, 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की निर्धारित राशि के अनुसार समर्थन मूल्य और निर्धारित राशि के बीच 659 रुपये प्रति क्विंटल का अंतर है।

इसी अंतर को अधिकतम 21 क्विंटल प्रति एकड़ की उपार्जन सीमा से गुणा करने पर किसानों के लिए 13,839 रुपये प्रति एकड़ की आदान सहायता राशि निर्धारित की गई है।

15 क्विंटल धान बेचने पर भी मिलेंगे पूरे 13,839 रुपये

इस योजना की खास बात यह है कि किसानों को 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान बेचना अनिवार्य नहीं है। यदि किसान 21 क्विंटल से कम धान बेचते हैं, तब भी उन्हें सत्यापित बोए गए रकबे के अनुसार पूरी निर्धारित सहायता राशि मिलेगी।

उदाहरण के तौर पर:

1 एकड़ जमीन: 13,839 रुपये सहायता राशि।

2.5 एकड़ जमीन: 34,597.50 रुपये सहायता राशि।

0.8 एकड़ जमीन: 11,071.20 रुपये सहायता राशि।

इस प्रकार एक एकड़ में धान की फसल लेकर केवल 15 क्विंटल धान बेचने वाले किसान को भी 13,839 रुपये की पूरी सहायता राशि देय होगी।

कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों को मिलने वाली सहायता राशि का भुगतान कृषि भूमि सीलिंग कानून के प्रावधानों के अनुसार किया जाएगा।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26: राष्ट्रीय पुरस्कार लेकर रायपुर लौटे अरुण साव, रायपुर-बिलासपुर और बिल्हा का जोरदार स्वागत

रायपुर। Swachh Survekshan 2025-26. स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़…

12 minutes ago

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान: छत्तीसगढ़ के 6,691 गांवों में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, 733 करोड़ रुपये स्वीकृत

रायपुर । देश के जनजातीय बहुल गांवों में बुनियादी सुविधाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सामाजिक…

28 minutes ago

India vs Maldives: भारत और मालदीव के बीच SAFF Championship 2026 का मुकाबला, सेमीफाइनल पर टीम इंडिया की नजर

Chaupal Sandesh Team । SAFF Championship 2026 में भारतीय फुटबॉल टीम और मालदीव के बीच…

1 day ago

छत्तीसगढ़ के 7250 गन्ना किसानों के खाते में पहुंचे 11.34 करोड़ रुपये, सरकार ने जारी किया बोनस

अंबिकापुर। Ganna Kisan. छत्तीसगढ़ में गन्ना उत्पादक किसानों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य…

1 day ago

भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर छत्तीसगढ़ के स्कूलों में होंगे विशेष कार्यक्रम, 14 या 16 नवंबर को आयोजित होंगी गतिविधियां

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सभी शासकीय और अशासकीय विद्यालयों में महान स्वतंत्रता सेनानी एवं जनजातीय नायक…

1 day ago

मध्यप्रदेश के 5 मेडिकल कॉलेजों में शुरू हुई NAT जांच सुविधा; 57 ब्लड सेंटर जुड़े

भोपाल। Madhya Pradesh News. मध्यप्रदेश के पांच संभागों में स्थित शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में NAT (Nucleic…

1 day ago