छत्तीसगढ़

सहकारिता मंत्री ने किया केन्द्री में धान खरीदी का निरीक्षण : धान बेचने वाले किसानों ने अपनी जरूरत के अनुसार माइक्रो एटीएम से निकाल रहे राशि

रायपुर: सहकारिता मंत्री केदार कश्यप आज अभनपुर विकासखंड के केंद्री धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया उन्होंने इस मौके पर खरीदी केंद्र में नमी मापक यंत्र से धान की नमी की जांच की। उन्होंने कहा कि किसानों को धान बेचने में सहुलियतें प्रदान करने के लिए ऑनलाइन एवं ऑफलाइन टोकन की व्यवस्था की गई है। टोकन व्यवस्था में किसी भी प्रकार की समस्या किसानों को नहीं होगी। साथ ही धान खरीदी केंद्र से धान का उठाव भी जल्द ही प्रारंभ किया जाएगा।

मंत्री  कश्यप ने केंद्र में धान बेचने आये किसानों से कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किसानों की तत्कालिक जरूरत को ध्यान में रखते हुए माइक्रो एटीएम के माध्यम से उपार्जन केंद्र में ही 2000 से 10,000 की राशि निकालने की सुविधा दी है। उन्होंने किसानों से माइक्रो एटीएम से पैसे निकालने की अपील की, किसान योगेश्वर साहू ने 10 हजार रूपए, झालीराम सिन्हा ने 10 हजार समेत अन्य किसानों ने मंत्री की उपस्थिति में माइक्रो एटीएम से पैसे निकाले।

मंत्री श्री कश्यप ने इस मौके पर खरीदी केंद्र में पहुंचे किसानों से बातचीत कर सुविधाओं और व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंनेे कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार किसानों के हित में प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल में धान खरीदा जा रहा है। इससे किसान सशक्त होंगे। सिंचाई के क्षेत्र में भी छत्तीसगढ़ सरकार योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रही है।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

Neha Bora News: एक अकेली नेहा बोरा ने केंद्र सरकार को हिला कर रख दिया? सड़कों से संसद तक गूंज रही छात्र नेता की आवाज

नई दिल्ली/रायपुर। देश की राजनीति में इन दिनों छात्र नेता नेहा बोरा का नाम काफी…

4 hours ago

Jyoti Singh News: बलिया कोर्ट पहुंचीं ज्योति सिंह, बोलीं- पैसा का पावर दिखा रहे हैं पवन सिंह, पति-पत्नी विवाद में फिर बढ़ी हलचल

पटना। Pawan Singh. भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति…

5 hours ago

Maithili Thakur News: मैथिली ठाकुर और उनके पिता पर जमीन कब्जाने का आरोप, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप, विधायक ने दी सफाई

पटना। बिहार की मशहूर लोकगायिका और अलीनगर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर एक…

5 hours ago

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26: राष्ट्रीय पुरस्कार लेकर रायपुर लौटे अरुण साव, रायपुर-बिलासपुर और बिल्हा का जोरदार स्वागत

रायपुर। Swachh Survekshan 2025-26. स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़…

8 hours ago

कृषक उन्नति योजना 2026-27: छत्तीसगढ़ के किसानों को प्रति एकड़ मिलेंगे 13,839 रुपये, 21 क्विंटल धान बेचने की शर्त नहीं

रायपुर। kisan. छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व…

8 hours ago

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान: छत्तीसगढ़ के 6,691 गांवों में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, 733 करोड़ रुपये स्वीकृत

रायपुर । देश के जनजातीय बहुल गांवों में बुनियादी सुविधाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सामाजिक…

8 hours ago