रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार जिले में स्मृति पुस्तकालय योजना का संचालन किया जा रहा है। इसके तहत जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री संदीप यादव ने राजनीति, अध्यात्म एवं संस्कृति की पुस्तकें दान की।
श्री संदीप यदु ने बताया कि यह स्मृति पुस्तकालय जिला प्रशासन की एक अच्छी पहल है जिसके तहत विद्यार्थियों को शिक्षित होने का मौका मिलेगा और रायपुर के बच्चे शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे और छत्तीसगढ़ सहित रायपुर का नाम रोशन करेंगे | जिला प्रशासन के पहल से रायपुर के सभी लोगों को जुड़ना चाहिए |
जिले में 15 जुलाई से प्रारंभ इस योजना के तहत दानदाताओं द्वारा 2500 से अधिक पुस्तकें दान में दी जा चुकी है। ये पुस्तकें जरूरतमंदों के भविष्य निर्माण में लाभकारी साबित होगी।
जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे आगे आकर पुस्तकें और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट दान करें और ज्ञान के इस अभियान में सहभागी बनें। दान करने के लिए लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री प्रभात सक्सेना, रोजगार अधिकारी श्री केदार पटेल से मोबाइल नंबर 9406049000 पर संपर्क किया जा सकता है।
पटना: Bihar. बिहार को वर्ष 2047 तक विकसित राज्य बनाने के लक्ष्य को साकार करने…
पटना: Bihar. बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मधुबनी…
रायपुर। Raipur crime news. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दीपावली पर्व के दौरान लक्ष्मी पूजन…
पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष…
Chaupal Sandesh. रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। रात के तापमान…
Report by, चौपाल संदेश टीम । PAK vs SL . पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच…