बिहार, अरवल। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर अपनी बिहार बदलाव यात्रा के क्रम में 4 सितंबर को अरवल के कुर्था विधानसभा अंतर्गत किंजर हाई स्कूल मैदान में ‘बिहार बदलाव जनसभा’ करने पहुंचे। जनसभा को संबोधित करने के बाद उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए आज एनडीए के बिहार बंद को बेअसर बताया। साथ ही जनता को हुई परेशानियों को लेकर एनडीए नेताओं पर निशाना साधा।
प्रशांत किशोर ने कहा कि जनता भाजपा के बंद के साथ नहीं है। इसका कोई असर नहीं हुआ है। आज अरवल की जनसभा में उमड़ी भीड़ यही बता रही है। इससे पहले भी महागठबंधन ने बिहार बंद किया था। उस दिन भी जन सुराज की दो-दो जनसभा हुई थी जिसमें 20-20 हजार से अधिक लोग आए थे।
उन्होंने कहा कि बिहार बंद के दौरान कई लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है। गाड़ियां रोकी गई हैं। यही इन नेताओं का चरित्र है। इनकी नेतागीरी का यही तरीका है। लेकिन बिहार के लोगों को अब विकल्प मिल गया है। मोदी के डर से लालू और लालू के डर से मोदी को वोट देने जैसी कोई बात नहीं है। जनता इस बार बदलाव चाहती है। लालू-नीतीश और मोदी से छुटकारा चाहती है।
वहीं राजद नेता तेजस्वी यादव के बयानों को लेकर भी प्रशांत किशोर ने उनपर तंज भरे अंदाज में हमले किए। तेजस्वी द्वारा सीएम नीतीश को नैतिक भ्रष्टाचार का पितामह बताए जाने पर पीके ने कहा कि तेजस्वी यादव जब भ्रष्टाचार और सुशासन की बात करते हैं, यह ऐसा ही है जैसे शेर शाकाहारी होने की बात कर रहा हो। यह लोग खुद भ्रष्टाचार के प्रतीक रहे हैं। आज भी इनका चरित्र नहीं बदला है। वापस सत्ता में आए, तब भी फिर से लूटमार और अपहरण-भ्रष्टाचार करेंगे।
उन्होंने सीएम नीतीश के डीएनए को लेकर तेजस्वी द्वारा पीएम पर किए गए तंज पर कहा कि डेढ़ साल पहले तक तेजस्वी यादव को भी नीतीश कुमार में विकास पुरुष दिखता था। अब नीतीश कुमार अगर उनको अगर फिर से डिप्टी सीएम बना दें तो वो फिर उनके गुण गाने लगेंगे।
पटना: Bihar. बिहार को वर्ष 2047 तक विकसित राज्य बनाने के लक्ष्य को साकार करने…
पटना: Bihar. बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मधुबनी…
रायपुर। Raipur crime news. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दीपावली पर्व के दौरान लक्ष्मी पूजन…
पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष…
Chaupal Sandesh. रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। रात के तापमान…
Report by, चौपाल संदेश टीम । PAK vs SL . पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच…