रायपुर : प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना तथा न्योता भोज के अंतर्गत जिला प्रशासन की अभिनव पहल “प्रोजेक्ट आओ बांटे खुशियां” के तहत जिला रायपुर में विभिन्न विभागों में कार्यरत शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी जा रही हैं तथा उन्हें आंगनबाड़ी केंद्र या विद्यालय में बच्चों के साथ जन्मदिन मनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।
इसी कड़ी में टेक्नीशियन लेबोरेरी सुश्री किरण वर्मा, एमपीडब्लू श्री विनोद कुमार तुर्काने, लेक्चरर सुश्री सविता शर्मा, लेक्चरर संस्कृत सुश्री अर्चना तिवारी, सहायक ग्रेड-3 श्री अतुल साहू, संकुल समन्वयक श्री योगेश निर्मलकर ने न्योता भोज के माध्यम से बच्चों के साथ केक काटकर, खीर-पूरी खिलाकर और चॉकलेट-बिस्किट वितरित कर अपना जन्मदिन मनाया।
प्रोजेक्ट के तहत कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने 16 कर्मचारियों को एसएमएस द्वारा ई-कार्ड के माध्यम से जन्मदिन की पूर्व संध्या बधाई संदेश भेजा एवं नजदीकी आंगनबाड़ी अथवा स्कूल की जानकारी दी गई।
पटना: Bihar. बिहार को वर्ष 2047 तक विकसित राज्य बनाने के लक्ष्य को साकार करने…
पटना: Bihar. बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मधुबनी…
रायपुर। Raipur crime news. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दीपावली पर्व के दौरान लक्ष्मी पूजन…
पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष…
Chaupal Sandesh. रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। रात के तापमान…
Report by, चौपाल संदेश टीम । PAK vs SL . पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच…