पटना। बिहार में उच्च गुणवत्ता वाले गुड़ का उत्पाद सुनिश्चित करने के लिए गन्ना अनुसंधान संस्थान पूसा को ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार ने 5 करोड़ 69 लाख 65 हजार रुपये की स्वीकृति दी है। प्रथम वर्ष के लिए केंद्र सरकार ने राशि भी जारी कर दिया है।
गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार ने बताया कि गुड़ उत्पादन के क्षेत्र में बिहार को देश के अन्य राज्यों की श्रेणी में लाने के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं । इसी के तहत राज्य सरकार ने गन्ना अनुसंधान संस्थान पूसा को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया है। राज्य सरकार के प्रस्ताव पर केंद्र सरकार ने अपनी स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम वर्ष के लिए 1 करोड़ 31 लाख 95 हजार रुपये जारी किया है । ताकि कृषि अनुसंधान संस्थानों के साथ जुड़कर गन्ने की किस्मों, फसल प्रबंधन और मूल्य संवर्द्धन पर निरंतर अनुसंधान किया जा सके ।
इस योजना के बारे में एसीएस श्री के. सेंथिल कुमार ने बताया कि ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ के माध्यम से बिहार में उच्च गुणवत्ता वाले गुड़ का उत्पादन करने के लिए कार्य किए जाएंगे । जिसमें गन्ना और मूल्यवर्धित गुड़ उत्पादों के लिए प्रभावी लागत, ऊर्जा कुशल, आधुनिक प्रसंस्करण, गुड़ की बेहतर पैकेजिंग और उसके भंडारण के लिए प्रोद्योगियों का विकास किया जाएगा। इसके साथ ही उच्च गुणवत्ता वाले आकर्षण गुड़ का उत्पाद सुनिश्चित करने के लिए वैज्ञानिक तकनीकों को बढ़ावा दिया जाएगा ताकि खराब गुणवत्ता वाले गुड़ जिसकी वर्तमान में बाजार में कम कीमत मिलती हो उसकी समस्या का समाधान किया जाएगा।
पटना: Bihar. बिहार को वर्ष 2047 तक विकसित राज्य बनाने के लक्ष्य को साकार करने…
पटना: Bihar. बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मधुबनी…
रायपुर। Raipur crime news. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दीपावली पर्व के दौरान लक्ष्मी पूजन…
पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष…
Chaupal Sandesh. रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। रात के तापमान…
Report by, चौपाल संदेश टीम । PAK vs SL . पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच…