छत्तीसगढ़

Raipur News: SIR 2026 – लोकतंत्र की मजबूती का मॉडल बना रायपुर सिटी दक्षिण विधानसभा

Spread the love

रायपुर। भारतीय निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR–2026) के अंतर्गत रायपुर सिटी दक्षिण विधानसभा क्षेत्र ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए प्रदेश में सर्वप्रथम सौंपे गए सुनवाई के दायित्वों को शत-प्रतिशत पूर्ण किया है। यह सफलता कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव सिंह के सक्षम मार्गदर्शन तथा ईआरओ, एईआरओ, बीएलओ, सुपरवाइज़र, तकनीकी टीम और निर्वाचन से जुड़े समस्त कार्मिकों के समर्पित एवं समन्वित प्रयासों का परिणाम है।

यह उपलब्धि न केवल प्रशासनिक दक्षता को दर्शाती है, बल्कि निष्ठा, अनुशासन, उत्कृष्ट टीमवर्क और समयबद्ध कार्यसंस्कृति का प्रत्यक्ष प्रमाण भी है। सतत प्रयासों से निर्वाचन संबंधी कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और विश्वसनीयता सुनिश्चित हुई, जिससे रायपुर सिटी दक्षिण पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत बनकर उभरा है।

वर्ष 2003 की मतदाता सूची के अनुसार रायपुर सिटी दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 78 हजार मतदाता दर्ज थे। SIR–2026 के प्रथम चरण में 2003 से 2025 की मतदाता सूचियों का गहन मिलान किया गया। इस मैपिंग प्रक्रिया में रायपुर सिटी दक्षिण विधानसभा ने केवल 4.4 प्रतिशत का अंतर दर्ज किया, जिसे भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बेहतर प्रदर्शन की श्रेणी में माना गया है।

चुनौतियों के बीच सामूहिक प्रयास से सफलता मिली। प्रथम चरण में मतदाताओं की पहचान और सत्यापन एक बड़ी चुनौती थी, विशेषकर रायपुर जैसे बड़े शहर में। इसके बावजूद रायपुर सिटी दक्षिण के ईआरओ संयुक्त कलेक्टर श्री के.एम.अग्रवाल के नेतृत्व में 253 बीएलओ, 25 सुपरवाइज़र, जनप्रतिनिधियों तथा सामाजिक-धार्मिक संगठनों के सहयोग से टीम ने उल्लेखनीय कार्य करते हुए मजबूत टीम भावना का परिचय दिया। परिणामस्वरूप 23 दिसंबर 2025 को पहली मतदाता सूची का प्रकाशन सफलतापूर्वक किया गया।

विशेष गहन पुनरीक्षण का उद्देश्य मतदाता सूची को त्रुटिरहित, अद्यतन और पारदर्शी बनाना है। मृत, पलायन कर चुके एवं डुप्लीकेट नामों को हटाने के साथ-साथ पात्र नागरिकों के नाम जोड़ने की प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न की गई। इसकी शुरुआत 4 नवंबर से बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरित एवं संकलन से हुई।

रायपुर सिटी दक्षिण विधानसभा क्षेत्र ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सौंपे गए SIR–2026 के दायित्वों का 5 फरवरी 2026 तक सफलतापूर्वक निर्वहन कर एक जटिल और महत्वपूर्ण कार्य को समय से पहले पूर्ण किया।

उल्लेखनीय है कि 21 फरवरी 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। यदि किसी पात्र मतदाता का नाम सूची में शामिल नहीं हो पाए तो उन्हें घबराने की आवश्यकता नहीं है। 21 फरवरी के बाद भी फॉर्म-6 भरकर नाम मतदाता सूची में जोड़ा जा सकता है।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

बस्तर में पीएम मोदी का दिवाली संबोधन: वीर जवानों को किया नमन, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले जगदलपुर के करनपुर स्थित सीआरपीएफ कैंप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का…

15 hours ago

PM Modi : बस्तर में जवानों के साथ पीएम मोदी ने मनाई दिवाली, नक्सलवाद के खात्मे को बताया ऐतिहासिक जीत

बस्तर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर में देश के वीर जवानों…

16 hours ago

CM विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

रायपुर : CG News . मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रकाश और उल्लास के महापर्व…

18 hours ago

Mekahara Hospital: मेकाहारा अस्पताल 8 और 9 नवंबर को बंद रहेगी ओपीडी, इमरजेंसी सेवा 24 घंटे चालू

रायपुर। Mekahara Hospital Diwali Holiday. दीपावली त्योहार के दौरान मरीजों को बेहतर और निर्बाध स्वास्थ्य…

18 hours ago

ind u19 vs pak u19: आज भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, अंडर-19 एशिया कप में आमने-सामने दोनों टीम

चौपाल संदेश टीम। IND vs PAK U19: क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज बड़ा मुकाबला है।…

18 hours ago

Happy Diwali: रोशनी, खुशियों और समृद्धि का महापर्व, जानिए दीपावली का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व

दीपावली विशेष लेख 2026: Diwali Festival. भारत में दीपावली का त्योहार केवल दीप जलाने और…

19 hours ago