छत्तीसगढ़

NSUI अनोखा प्रदर्शन: 5 लाख रुपये नकद लेकर पहुंचे – ड्रग कंट्रोलर संजय नेताम कार्यालय में ताला लगाकर हुए गायब

रायपुर: नकली दवाओं के गंभीर प्रकरण में कार्रवाई न होने से नाराज़ NSUI के सभी साथी आज दोपहर 3 बजे रायपुर तहसील कार्यालय स्थित असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर संजय नेताम के कार्यालय पहुंचे और 5 लाख रुपये नकद ब्रीफकेस में लेकर उन्हें देने की पेशकश की, ताकि वे दवाई माफियाओं से रिश्वत लेना बंद कर जनता के स्वास्थ्य के साथ ईमानदारी से कार्य करें। लेकिन NSUI के पहुंचते ही संजय नेताम अपने कार्यालय में ताला लगाकर मौके से गायब हो गए, जो उनकी जवाबदेही से बचने की मानसिकता को दर्शाता है।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष NSUI शान्तनु झा ने बताया कि यह 5 लाख रुपये उनके कृषक पिता द्वारा अपने घर निर्माण के लिए वर्षों की मेहनत से जोड़कर रखी गई राशि थी, जिसे उन्होंने स्वास्थ्य विभाग में फैले भ्रष्टाचार को रोकने और संजय नेताम द्वारा पैसों की कथित कमी दूर करने के उद्देश्य से आम जनता के हित में पदेने का निर्णय लिया है, ताकि सरकार और प्रशासन की आंखें खुल सकें।

ज्ञात हो कि लगभग 10 दिन पूर्व संजय नेताम रायपुर के एक निजी कैफे में नकली दवाइयों के कारोबारी के साथ सांठगांठ करते हुए मीडिया के कैमरों में रंगे हाथ पकड़े गए थे। इस गंभीर मामले को लेकर NSUI ने EOW तथा स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जसवाल को औपचारिक शिकायत सौंपी थी, जिस पर विभागीय अधिकारियों ने 7 दिन में कार्रवाई का आश्वासन दिया था, लेकिन आज तक किसी भी प्रकार की ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे यह स्पष्ट होता है कि बीजेपी सरकार दोषी अधिकारी को बचाने का प्रयास कर रही है।

NSUI की स्पष्ट मांग है कि नकली दवा माफियाओं को संरक्षण देना तत्काल बंद किया जाए, पूरे मामले में दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाए तथा असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर संजय नेताम को तुरंत निलंबित किया जाए। जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

 

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

Bihar News: बिहार में 12-13 जनवरी 2027 को पटना में होगा ग्लोबल कन्वेंशन, जुटेंगे देश-दुनिया के दिग्गज, पोर्टल लॉन्च

पटना: Bihar. बिहार को वर्ष 2047 तक विकसित राज्य बनाने के लक्ष्य को साकार करने…

9 hours ago

बिहार में 5 लाख रुपये रिश्वत लेते कार्यपालक अभियंता गिरफ्तार, घर की तलाशी में मिले 52 लाख से अधिक रुपये

पटना: Bihar. बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मधुबनी…

9 hours ago

दीपावली पर लक्ष्मी पूजन के दौरान घर में हुई चोरी, पुलिस ने एक घंटे में पकड़े दो आरोपी, 2.97 लाख का माल बरामद

रायपुर। Raipur crime news. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दीपावली पर्व के दौरान लक्ष्मी पूजन…

10 hours ago

Tejashwi Yadav Birthday: तेजस्वी यादव ने जन्मदिन सामाजिक सद्भाव दिवस के रूप में मनाया, राजद कार्यालय में उमड़ा जनसैलाब

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष…

11 hours ago

Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में गिरने लगा रात का तापमान, सुबह-शाम बढ़ी ठंड, जानें कैसा रहेगा आने वाले दिनों का मौसम

Chaupal Sandesh. रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। रात के तापमान…

13 hours ago