पटना । Nitish Setu News. बिहार के विकास और सड़क कनेक्टिविटी के लिहाज से 21 नवंबर का दिन बेहद खास होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना के कच्ची दरगाह से वैशाली जिले के बिदुपुर के बीच गंगा नदी पर बने 6 लेन केबल पुल ‘नीतीश सेतु’ को जनता को समर्पित करेंगे। इस पुल के चालू होने से आजादी के बाद पहली बार गंगा के उस पार स्थित राघोपुर दियारा क्षेत्र सीधे सड़क मार्ग से राजधानी पटना से जुड़ जाएगा।
करीब 5,571 करोड़ 69 लाख रुपये की लागत से तैयार यह महत्वाकांक्षी पुल पटना और उत्तर बिहार के बीच आवागमन को आसान, तेज और सुविधाजनक बनाएगा। पुल शुरू होने से कच्ची दरगाह, राघोपुर दियारा और वैशाली के बीच सीधा संपर्क स्थापित होगा। इसके अलावा समस्तीपुर और दरभंगा जाने वाले लोगों को भी बड़ी राहत मिलेगी।
19.76 किलोमीटर लंबी परियोजना, 9.76 किलोमीटर का पुल
पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों के अनुसार, पटना के राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर स्थित कच्ची दरगाह और वैशाली जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग-103 के बिदुपुर के बीच गंगा नदी पर 6 लेन ग्रीनफील्ड पुल परियोजना का निर्माण पूरा हो चुका है।
इस पूरी परियोजना की कुल लंबाई 19.76 किलोमीटर है। इसमें 9.76 किलोमीटर लंबा मुख्य पुल और 10 किलोमीटर लंबा पहुंच पथ बनाया गया है। यह पुल पटना के सबलपुर को एनएच-103 (बिदुपुर) तथा पटना-बख्तियारपुर बाईपास (एनएच-30) से सीधे जोड़ता है।
गांधी सेतु पर वाहनों का दबाव होगा कम
नीतीश सेतु के शुरू होने से पटना और उत्तर बिहार के बीच यातायात व्यवस्था को बड़ी मजबूती मिलेगी। अभी राघोपुर दियारा क्षेत्र के लोगों को राजधानी पटना पहुंचने के लिए कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पुल चालू होने के बाद उन्हें सीधा सड़क संपर्क उपलब्ध होगा।
इसके साथ ही गांधी सेतु पर वाहनों का दबाव भी कम होने की उम्मीद है। लोगों को समस्तीपुर और दरभंगा सहित उत्तर बिहार के अन्य क्षेत्रों तक पहुंचने में कम समय लगेगा।
इस परियोजना से क्षेत्र में कृषि, उद्योग और व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की संभावना है। वहीं, आपातकालीन चिकित्सा की स्थिति में मरीजों को पटना के अस्पतालों तक पहुंचाना भी पहले की तुलना में आसान होगा।
2012 में हुई थी नीतीश सेतु की परिकल्पना
गंगा नदी पर इस महत्वाकांक्षी 6 लेन पुल के निर्माण की परिकल्पना वर्ष 2012 में राज्य की एनडीए सरकार के दौरान की गई थी। इसके बाद विभिन्न स्तरों पर स्वीकृति, तकनीकी प्रक्रिया और निर्माण की तैयारियां पूरी की गईं।
नीतीश सेतु परियोजना से जुड़े प्रमुख घटनाक्रम:
– वर्ष 2012: राज्य की एनडीए सरकार ने गंगा नदी पर नए 6 लेन पुल की परिकल्पना की।
– सितंबर 2012: आधारभूत संरचना विकास प्राधिकरण (आईडीए) ने परियोजना को सैद्धांतिक स्वीकृति दी।
– फरवरी 2013: ट्रांजेक्शन एडवाइजर की नियुक्ति की गई और बीएसआरडीसीएल को संभावित रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया।
– जून 2013: तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समक्ष पुल के एलाइनमेंट का प्रस्तुतीकरण किया गया।
– अगस्त 2014: केंद्र सरकार ने एशियाई विकास बैंक (एडीबी) से ऋण की सिफारिश की, जिसके आधार पर आगे ऋण समझौता हुआ।
– दिसंबर 2014: सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने परियोजना के लिए एनओसी जारी की।
– मार्च 2015: मंत्रालय के सचिव की अध्यक्षता में नए पुल के निर्माण को लेकर बैठक हुई।
– जुलाई 2015: पुल निर्माण के लिए अंतरराष्ट्रीय निविदा आमंत्रित की गई। इसके बाद निर्माण एजेंसी के साथ अनुबंध कर काम शुरू किया गया।
– 21 नवंबर 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीतीश सेतु को जनता को समर्पित करेंगे।
रायपुर। छत्तीसगढ़ एवं छत्तीसगढ़िया समाज के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी और धमकी भरी…
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ ने किसान मितान गठन अभियान को गति देने…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज (17 नवंबर) नवा रायपुर स्थित निवास…
MS Dhoni IPL Retirement News: नई दिल्ली/रायपुर । क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी और…
रायपुर/खरोरा। Chhattisgarhiya Kranti Sena. छत्तीसगढ़ के रायखेड़ा स्थित अडानी कंपनी के प्रस्तावित औद्योगिक विस्तार को लेकर…
रायपुर । Pradhanmantri Swanidhi Yojana Chhattisgarh News. प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत उत्कृष्ट कार्यों के…