छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ को मिलेेंगे प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के 4 राष्ट्रीय पुरस्कार, बिलासपुर समेत इन 3 नगरीय निकायों का भी चयन

रायपुर । Pradhanmantri Swanidhi Yojana Chhattisgarh News. प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत उत्कृष्ट कार्यों के लिए छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि मिलने जा रही है। भारत सरकार के केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने ‘स्वनिधि सम्मान अवार्ड्स-2026’ के लिए छत्तीसगढ़ राज्य के साथ तीन नगरीय निकायों का चयन किया है। इनमें बिलासपुर, बड़े बचेली और दंतेवाड़ा शामिल हैं। इस तरह छत्तीसगढ़ को कुल चार राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा।

इन पुरस्कारों का वितरण 20 नवंबर 2026 को नई दिल्ली के डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित समारोह में किया जाएगा।

बिलासपुर, बड़े बचेली और दंतेवाड़ा को भी मिलेगा सम्मान

केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत बेहतर प्रदर्शन और उत्कृष्ट कार्यों के लिए छत्तीसगढ़ के तीन नगरीय निकायों का राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए चयन किया है। यह उपलब्धि पथ विक्रेताओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में किए गए प्रयासों का परिणाम मानी जा रही है।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दी बधाई

उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन तथा विकास मंत्री अरुण साव ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जताते हुए तीनों नगरीय निकायों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत छत्तीसगढ़ को चार राष्ट्रीय पुरस्कार मिलना प्रदेश के लिए गौरव और खुशी का विषय है।

उन्होंने कहा कि राज्य के साथ बिलासपुर, बड़े बचेली और दंतेवाड़ा का राष्ट्रीय स्तर पर चयन नगरीय निकायों के बेहतर कार्यों और पथ विक्रेताओं के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों की महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

अरुण साव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना छोटे व्यवसायियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर प्रदान कर रही है। यह सम्मान नगरीय निकायों को पथ विक्रेताओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए और अधिक प्रतिबद्धता से काम करने की प्रेरणा देगा।

10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को दिल्ली बुलाया गया

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने बताया कि केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने पत्र के माध्यम से राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए चयन की जानकारी दी है।

उन्होंने बताया कि भारत सरकार ने राज्य शासन और संबंधित नगरीय निकायों के दस सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को पुरस्कार समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। 20 नवंबर को नई दिल्ली स्थित डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित ‘स्वनिधि सम्मान अवार्ड्स-2026’ समारोह में छत्तीसगढ़ राज्य के साथ बिलासपुर, बड़े बचेली और दंतेवाड़ा को सम्मानित किया जाएगा।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

कानपुर से दिल्ली के बीच शुरू हुई नई एक्सप्रेस ट्रेन, अश्विनी वैष्णव ने दिखाई हरी झंडी; 428 KM की दूरी तय करेगी ट्रेन

नई दिल्ली/कानपुर । उत्तर प्रदेश के कानपुर और देश की राजधानी दिल्ली के बीच रेल…

38 minutes ago

रायपुर ग्रामीण पुलिस ने 234 किलो गांजा, 326 प्रतिबंधित टेबलेट और 12 ग्राम MDMA किया नष्ट, सिलतरा प्लांट में हुई कार्रवाई

रायपुर। रायपुर ग्रामीण पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…

1 hour ago

रायपुर में नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 26 लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

रायपुर। Raipur. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के…

1 day ago

Chhattisgarh Dhan Kharidi: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी शुरू: 21 क्विंटल से कम धान बेचने पर भी मिलेगी पूरी आदान सहायता

रायपुर। छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का…

1 day ago

रायपुर में पीएम स्वनिधि महोत्सव ने पेश की मिसाल, 2500 लोगों के आयोजन में नहीं हुआ सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल

रायपुर। Swanidhi Mahotsav. राजधानी रायपुर में आयोजित पीएम स्वनिधि महोत्सव ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा…

1 day ago