पटना। Bihar ITI. बिहार में युवाओं को तकनीकी शिक्षा और रोजगारपरक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार लगातार कौशल विकास के क्षेत्र में नए कदम उठा रही है। इसी कड़ी में मधुबनी जिले के बासोपट्टी में नए सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) की स्थापना की जाएगी। इस संस्थान के शुरू होने से मधुबनी और आसपास के क्षेत्रों के युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त करने का बेहतर अवसर मिलेगा।
राज्य में अब सरकारी ITI संस्थानों की संख्या बढ़कर 154 हो गई है। इनमें 38 महिला ITI भी शामिल हैं। इसके अलावा निजी क्षेत्र में 1,231 ITI संस्थान संचालित हो रहे हैं। सरकार का उद्देश्य युवाओं को तकनीकी रूप से दक्ष बनाकर उन्हें रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ना है।
उद्योगों की जरूरत के अनुसार युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण
विभागीय मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने कहा कि राज्य के युवाओं को उद्योगों की जरूरत के अनुरूप कुशल बनाना सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास से जुड़े संस्थानों का विस्तार किया जा रहा है, ताकि युवाओं को प्रशिक्षण के साथ रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें।
बासोपट्टी ITI में छह व्यवसायों की होगी पढ़ाई
मधुबनी जिले के बासोपट्टी में स्थापित होने वाले नए सरकारी ITI में वित्तीय वर्ष 2027-28 से छह व्यवसायों में प्रशिक्षण शुरू करने की योजना है। संस्थान के संचालन और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं के लिए प्रतिवर्ष 2 करोड़ 46 लाख 16 हजार रुपये के व्यय की स्वीकृति दी गई है।
मधुबनी और आसपास के युवाओं को मिलेगा लाभ
नए ITI की स्थापना से मधुबनी जिले के साथ आसपास के क्षेत्रों के युवाओं को भी फायदा होगा। अब उन्हें तकनीकी प्रशिक्षण के लिए दूसरे जिलों में जाने की मजबूरी कम होगी। खासकर आर्थिक और भौगोलिक कारणों से बाहर जाकर पढ़ाई नहीं कर पाने वाले युवाओं को स्थानीय स्तर पर प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।
पटना। दीपावली और छठ महापर्व पर अपने घर लौटने वाले यात्रियों को बिहार सरकार की…
रायपुर। राजधानी रायपुर के रावांभाठा स्थित बंजारी नगर में सूने मकान को निशाना बनाकर सोने-चांदी…
रायपुर। राजधानी रायपुर में चोरी, लूट और झपटमारी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए…
रायपुर। Chhattisgarh Kranti Sena. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के महादेव घाट में छठ पर्व की…
भोपाल। मध्य प्रदेश में सांची दूध की कीमतों में 4 रुपये प्रति लीटर तक की…
भोपाल। मध्य प्रदेश में मेडिकल शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को लेकर राज्य सरकार…