छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़िया समाज के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी पर बवाल, क्रान्ति सेना ने की मधुबाला गिरी की गिरफ्तारी की मांग

रायपुर। छत्तीसगढ़ एवं छत्तीसगढ़िया समाज के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी और धमकी भरी भाषा का इस्तेमाल किए जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस मामले में छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने आज विधानसभा थाना पहुंचकर आरोपी मधुबाला गिरी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। संगठन के पदाधिकारियों ने थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर पुलिस से तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है।

क्रान्ति सेना द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो का हवाला दिया गया है। संगठन का आरोप है कि वीडियो में मधुबाला गिरी द्वारा छत्तीसगढ़िया समाज के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही धमकी भरी भाषा का भी प्रयोग किया गया है। सेना का कहना है कि इस तरह की टिप्पणी से छत्तीसगढ़िया समाज की भावनाएं आहत हुई हैं और इससे सामाजिक सौहार्द प्रभावित होने की आशंका है।

रायपुर से फरार होने की चर्चा, गिरफ्तारी की मांग

क्रान्ति सेना को मिली जानकारी के अनुसार, संबंधित महिला के रायपुर से फरार होने की बात सामने आ रही है। संगठन ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की निष्पक्ष जांच की जाए। साथ ही आरोपी की तलाश कर जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए।

संगठन ने मामले में लागू कानूनी प्रावधानों के तहत कठोर वैधानिक कार्रवाई करने की भी मांग की है।

 

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

Kisan: राजेश साहू बने भाजपा किसान मितान अभियान के रायपुर संभाग संयोजक, छह जिलों की मिली जिम्मेदारी

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ ने किसान मितान गठन अभियान को गति देने…

2 hours ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने की मुलाकात, साझा हितों पर हुई चर्चा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज  (17 नवंबर) नवा रायपुर स्थित निवास…

7 hours ago

Adani: रायखेड़ा में अडानी कंपनी के विस्तार का विरोध, छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने उठाए 10 सवाल

रायपुर/खरोरा। Chhattisgarhiya Kranti Sena. छत्तीसगढ़ के रायखेड़ा स्थित अडानी कंपनी के प्रस्तावित औद्योगिक विस्तार को लेकर…

9 hours ago

छत्तीसगढ़ को मिलेेंगे प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के 4 राष्ट्रीय पुरस्कार, बिलासपुर समेत इन 3 नगरीय निकायों का भी चयन

रायपुर । Pradhanmantri Swanidhi Yojana Chhattisgarh News. प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत उत्कृष्ट कार्यों के…

1 day ago