रायपुर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ ने किसान मितान गठन अभियान को गति देने के लिए प्रदेश मंत्री एवं धमतरी जिला प्रभारी राजेश साहू को रायपुर संभाग का संयोजक नियुक्त किया है। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के मिलने से भाजपा कार्यकर्ताओं और किसान साथियों में उत्साह का माहौल है।
भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर के नेतृत्व में संचालित किसान मितान अभियान का मुख्य उद्देश्य किसानों को संगठन से जोड़ना और बूथ स्तर पर मजबूत किसान नेटवर्क तैयार करना है। इसके माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी गांव-गांव और अंतिम पंक्ति के किसानों तक पहुंचाई जाएगी।
रायपुर संभाग संयोजक के रूप में राजेश साहू को संभाग के छह जिलों रायपुर शहर, रायपुर ग्रामीण, बलौदाबाजार, महासमुंद, गरियाबंद और धमतरी में अभियान के प्रभावी संचालन, संगठनात्मक समन्वय और बूथ स्तर पर विस्तार की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
संगठन में लंबे समय से निभा रहे हैं सक्रिय भूमिका
उल्लेखनीय है कि राजेश साहू लंबे समय से भाजपा संगठन में सक्रिय हैं। वे पूर्व में भाजपा रायपुर ग्रामीण के जिला प्रवक्ता और जिला सह-प्रभारी सहित विभिन्न संगठनात्मक जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। वर्तमान में वे भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री एवं धमतरी जिला प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं। किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों से उनका निरंतर जुड़ाव रहा है।
हर बूथ पर 10 किसान मितान बनाने का लक्ष्य
नई जिम्मेदारी मिलने पर राजेश साहू ने प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर एवं संगठन के वरिष्ठ नेतृत्व के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास व्यक्त किया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। रायपुर संभाग के सभी छह जिलों में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के सहयोग से ‘हर बूथ – 10 किसान मितान’ के संकल्प को जमीन पर उतारा जाएगा।
उन्होंने कहा कि किसानों को संगठित करना, उनकी समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित किसान कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रत्येक किसान तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
पटना । Nitish Setu News. बिहार के विकास और सड़क कनेक्टिविटी के लिहाज से 21…
रायपुर। छत्तीसगढ़ एवं छत्तीसगढ़िया समाज के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी और धमकी भरी…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज (17 नवंबर) नवा रायपुर स्थित निवास…
MS Dhoni IPL Retirement News: नई दिल्ली/रायपुर । क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी और…
रायपुर/खरोरा। Chhattisgarhiya Kranti Sena. छत्तीसगढ़ के रायखेड़ा स्थित अडानी कंपनी के प्रस्तावित औद्योगिक विस्तार को लेकर…
रायपुर । Pradhanmantri Swanidhi Yojana Chhattisgarh News. प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत उत्कृष्ट कार्यों के…