भोपाल। Madhyapradesh Sarkari Dental College News. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसी शैक्षणिक सत्र में प्रदेश में एक और शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय शुरू करने की घोषणा की है। इसके साथ ही उन्होंने मुंह के कैंसर की रोकथाम और बेहतर उपचार के लिए विशेष पहल करने पर जोर दिया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मध्यप्रदेश राज्य दंत परिषद के हीरक जयंती समारोह और युवा दंत चिकित्सक संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए उन्होंने दंत चिकित्सकों को उनके योगदान के लिए बधाई दी और उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सकों को सम्मानित भी किया।
दांतों के बिना अधूरा है बेहतर स्वास्थ्य और सुंदरता का महत्व
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जिस प्रकार मानव शरीर और जीवन में दांतों का विशेष महत्व है, उसी प्रकार समाज में दंत चिकित्सकों की भूमिका भी बेहद महत्वपूर्ण है। बच्चों की आयु और विकास के क्रम को समझने में दांतों की अहम भूमिका होती है। दांत न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य बल्कि उसकी सुंदरता को भी प्रभावित करते हैं।
उन्होंने मध्यप्रदेश राज्य दंत परिषद को ओरल हेल्थ पॉलिसी (मौखिक स्वास्थ्य नीति) का ड्राफ्ट तैयार कर प्रस्तुत करने का सुझाव दिया। साथ ही मुंह के कैंसर की रोकथाम और मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के लिए विशेषज्ञों से सुझाव भी आमंत्रित किए।
एक साल में शुरू हुए 9 सरकारी आयुर्वेदिक कॉलेज
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। वर्ष 2002-03 तक मध्यप्रदेश में केवल 5 मेडिकल कॉलेज थे। वर्ष 2023 तक इनकी संख्या बढ़कर 19 हुई और अब प्रदेश में कुल 33 मेडिकल कॉलेज संचालित हो रहे हैं।
उन्होंने बताया कि ग्वालियर में वर्ष 1915 में पहला आयुर्वेदिक चिकित्सा महाविद्यालय स्थापित हुआ था। वर्ष 1995 तक प्रदेश में केवल 6 आयुर्वेदिक कॉलेज थे, लेकिन अब राज्य सरकार ने एक वर्ष में ही 9 शासकीय आयुर्वेदिक कॉलेजों की शुरुआत की है।
सरकार का लक्ष्य मंडला, डिंडौरी, सागर सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में चिकित्सा शिक्षा की सुविधाओं का विस्तार करना है, ताकि दूरस्थ और जनजातीय क्षेत्रों के लोगों को भी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।
युवाओं के लिए 85 हजार पदों पर हुई भर्ती, दो साल में भरेंगे 2 लाख पद
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने युवाओं के रोजगार को लेकर भी महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने युवाओं के लिए नई भर्तियां शुरू करते हुए 85 हजार पदों पर भर्ती की है। आगामी दो वर्षों में 2 लाख रिक्त पदों को भरने का लक्ष्य रखा गया है।
उन्होंने बताया कि सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों की वर्षों से लंबित पदोन्नति की प्रक्रिया भी पूरी की गई है, जिससे प्रदेश के एक लाख से अधिक शासकीय सेवक लाभान्वित हुए हैं।
2027 होगा युवा वर्ष, दो बार होगी PSC परीक्षा
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार नारी कल्याण, किसान कल्याण और युवा कल्याण को प्राथमिकता दे रही है। इसी दिशा में वर्ष 2027 को युवा वर्ष के रूप में मनाने की योजना बनाई गई है।
उन्होंने बताया कि युवाओं को अधिक अवसर देने के उद्देश्य से वर्ष 2027 में दो बार पीएससी परीक्षा आयोजित कराने की योजना है। औद्योगिक विकास के माध्यम से भी प्रदेश में रोजगार के नए अवसर तैयार किए जा रहे हैं।
रायपुर। Shoaib Dhebar के गिरफ्तारी. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 25 करोड़ रुपये की कथित…
रायपुर। AIIMS रायपुर स्पीड डेटिंग विवाद न्यूज़. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान…
पटना। Bihar Fencing World Cup 2027. बिहार खेल जगत में एक नया इतिहास रचने जा…
पटना। Bajpatti Prakhand Pramukh News. बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने बड़ी…
पटना। Sonpur Mela 2026 News. बिहार के विश्वप्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले को इस बार भव्य…
रायपुर। रायपुर नवजात शिशु खरीद बिक्री मामला. राजधानी रायपुर में नवजात शिशुओं की खरीद-बिक्री के…