रायपुर। AIIMS रायपुर स्पीड डेटिंग विवाद न्यूज़. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के वार्षिक ओरियाना फेस्ट में प्रस्तावित स्पीड डेटिंग कार्यक्रम को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। कार्यक्रम की जानकारी सामने आने के बाद NSUI और बजरंग दल ने इसका विरोध किया। दोनों संगठनों की आपत्तियों के बाद आखिरकार स्पीड डेटिंग कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। वहीं, इस पूरे मामले ने शैक्षणिक संस्थानों में होने वाले आयोजनों की मर्यादा और स्वतंत्रता को लेकर नई बहस छेड़ दी है।
100 रुपये में स्पीड डेटिंग, 2 मिनट की बातचीत ने खींचा ध्यान
दरअसल, AIIMS रायपुर के ओरियाना फेस्ट के तहत स्पीड डेटिंग कार्यक्रम का प्रचार किया जा रहा था। सामने आई जानकारी के मुताबिक, इस कार्यक्रम में 18 से 30 वर्ष तक के युवाओं को शामिल होने का अवसर दिया गया था। इसके लिए प्रति राउंड 100 रुपये प्रवेश शुल्क निर्धारित किया गया था।
कार्यक्रम के फॉर्मेट के अनुसार, एक राउंड में 10 लड़के और 10 लड़कियां आमने-सामने बैठते। प्रत्येक जोड़ी को बातचीत के लिए दो मिनट का समय मिलता। इसके बाद प्रतिभागियों की सीट बदलती और उन्हें अगले व्यक्ति से बातचीत करने का मौका दिया जाता।
बजरंग दल ने जताई कड़ी आपत्ति
स्पीड डेटिंग कार्यक्रम का प्रचार सामने आने के बाद बजरंग दल ने विरोध दर्ज कराया। संगठन ने इस तरह के आयोजन को AIIMS जैसे प्रतिष्ठित चिकित्सा एवं शैक्षणिक संस्थान की गरिमा और सामाजिक-सांस्कृतिक मर्यादा के विपरीत बताया। संगठन ने कार्यक्रम को रद्द करने की मांग की थी।
NSUI ने डिप्टी डायरेक्टर को सौंपा ज्ञापन
वहीं, NSUI के कार्यकर्ता भी AIIMS परिसर पहुंचे और प्रस्तावित कार्यक्रम के खिलाफ विरोध जताया। छात्र नेता पुनेश्वर लहरे ने डिप्टी डायरेक्टर को ज्ञापन सौंपकर अपनी आपत्तियां रखीं।
NSUI ने परिसर में शराब और मादक पदार्थों के सेवन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने, स्पीड डेटिंग कार्यक्रम रद्द करने और इसमें पंजीयन कराने वाले विद्यार्थियों की फीस वापस करने की मांग की।
इसके अलावा संगठन ने अश्लील गानों और आपत्तिजनक गतिविधियों पर रोक लगाने तथा ओरियाना फेस्ट के सभी कार्यक्रमों और शुल्क व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग भी उठाई।
फेस्ट के खिलाफ नहीं, कुछ गतिविधियों पर विरोध
NSUI ने स्पष्ट किया कि उसका विरोध ओरियाना फेस्ट या विद्यार्थियों के मनोरंजन से नहीं है। संगठन की आपत्ति उन गतिविधियों को लेकर है, जिन्हें वह शैक्षणिक संस्थान की गरिमा और सामाजिक-सांस्कृतिक मर्यादा के अनुरूप नहीं मानता।
विरोध के बाद कार्यक्रम रद्द, अब फीस वापसी पर नजर
NSUI और बजरंग दल के विरोध के बाद AIIMS रायपुर के ओरियाना फेस्ट में प्रस्तावित स्पीड डेटिंग कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। हालांकि, कार्यक्रम में पंजीयन कराने वाले विद्यार्थियों की फीस वापसी को लेकर NSUI ने मांग उठाई है।
रायपुर/लखनऊ। Yogi Adityanath Mother Death News. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के परिवार से…
रायपुर। बाल विज्ञान कांग्रेस-2026. छत्तीसगढ़ के बच्चों में वैज्ञानिक सोच, नई खोज और नवाचार को…
रायपुर। Akwan Chakravat News. छत्तीसगढ़ में अकवान चक्रवात के कारण फसलों को हुए नुकसान को…
रायपुर। PM Swanidhi Yojana News. छत्तीसगढ़ को पीएम स्वनिधि योजना में 5 पुरस्कारमिला है। भारत…
रायपुर। Aaj Ka Mausam News. देशभर में मौसम का मिजाज बदल गया है। कहीं चक्रवाती…
रायपुर। Shoaib Dhebar के गिरफ्तारी. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 25 करोड़ रुपये की कथित…