छत्तीसगढ़

अमित बघेल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, रायपुर से बाहर रहने की पाबंदी भी हटी; जाने 14 आपराधिक मामले

रायपुर। अमित बघेल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत. जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के संस्थापक अमित बघेल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति तोड़े जाने की घटना के विरोध में हुए प्रदर्शन से जुड़े सभी 14 आपराधिक मामलों में सर्वोच्च न्यायालय ने उन्हें नियमित जमानत दे दी है। इसके साथ ही रायपुर जिले से बाहर रहने संबंधी प्रतिबंधात्मक शर्त को भी हटा दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है।

जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी की ओर से जारी बयान में इस फैसले को न्यायिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण घटनाक्रम बताया गया है। पार्टी के अनुसार, अमित बघेल ने न्यायालय के पूर्व आदेश का पालन करते हुए सभी 14 मामलों में आत्मसमर्पण किया था। सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने न्यायिक हिरासत में बिताई गई अवधि सहित विभिन्न कानूनी तथ्यों को सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष रखा। राज्य सरकार की ओर से जमानत का विरोध किए जाने के बावजूद सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें नियमित जमानत प्रदान की।

छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति तोड़ने की घटना के बाद दर्ज हुए थे मामले

पार्टी ने अपने बयान में कहा कि छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा के साथ हुई तोड़फोड़ की घटना ने पूरे प्रदेश में आक्रोश पैदा कर दिया था। इस घटना के बाद छत्तीसगढ़ की अस्मिता, संस्कृति और सम्मान से जुड़े मुद्दों को लेकर आंदोलन और विरोध प्रदर्शन किए गए थे। इसी घटनाक्रम के बाद अमित बघेल के खिलाफ प्रदेश के विभिन्न थानों में आपराधिक मामले दर्ज किए गए थे।

अमित बघेल की अनुपस्थिति में भी जारी रहा आंदोलन

पार्टी का कहना है कि अमित बघेल की अनुपस्थिति के बावजूद छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के सेनानी लगातार जनहित के मुद्दों पर आवाज उठाते रहे। छत्तीसगढ़िया अस्मिता, संस्कृति, स्वाभिमान और अधिकारों से जुड़े विषयों को लेकर पार्टी का संघर्ष जारी रहा और कार्यकर्ता पीछे नहीं हटे।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

Shoaib Dhebar के गिरफ्तारी पर लगा रोक: दो अदालतों के आदेश पर लगी रोक, जानिए पूरा मामला

रायपुर। Shoaib Dhebar के गिरफ्तारी. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 25 करोड़ रुपये की कथित…

2 hours ago

AIIMS रायपुर स्पीड डेटिंग विवाद, ओरियाना फेस्ट का कार्यक्रम रद्द

रायपुर। AIIMS रायपुर स्पीड डेटिंग विवाद न्यूज़. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान…

2 hours ago

Bajpatti Prakhand Pramukh: बिहार में EOU की रेड, प्रखंड प्रमुख के घर से 30 लाख कैश बरामद; 260% अधिक संपत्ति का खुलासा

पटना। Bajpatti Prakhand Pramukh News. बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने बड़ी…

5 hours ago

Sonpur Mela 2026: 22 नवंबर से होगा आगाज, जानिए इस बार क्या-क्या होगा खास

पटना। Sonpur Mela 2026 News. बिहार के विश्वप्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले को इस बार भव्य…

5 hours ago

रायपुर नवजात शिशु खरीद बिक्री मामला, 3 और आरोपी गिरफ्तार; डॉक्टर भी शामिल

रायपुर। रायपुर नवजात शिशु खरीद बिक्री मामला. राजधानी रायपुर में नवजात शिशुओं की खरीद-बिक्री के…

6 hours ago