मध्यप्रदेश

गांधीसागर पावर प्लांट: 11,474 करोड़ की परियोजना से मिलेगी दो हजार मेगावाट बिजली

मंदसौर/नीमच। गांधीसागर पावर प्लांट. मध्यप्रदेश में बिजली उत्पादन और ऊर्जा भंडारण के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल होने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंदसौर जिले के गांधीसागर में कैबिनेट बैठक के बाद नीमच जिले की रामपुरा तहसील स्थित ग्रीनको पावर प्लांट का अवलोकन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने परियोजना की एक इकाई का बटन दबाकर शुभारंभ किया। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के शुरू होने से प्रदेश को बिजली की बढ़ती मांग के समय बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हाइड्रो पावर प्लांट और पम्प्ड हाइड्रो स्टोरेज बिजली उत्पादन के क्षेत्र में नई तकनीक हैं। गांधीसागर में विकसित की जा रही पम्प्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना की लागत लगभग 11 हजार 474 करोड़ रुपये है। परियोजना के पूर्ण रूप से शुरू होने के बाद पीक ऑवर्स यानी बिजली की सर्वाधिक मांग के समय 2,000 मेगावाट बिजली उपलब्ध कराई जा सकेगी। इससे प्रदेश में चौबीसों घंटे पर्याप्त बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

एशिया की सबसे बड़ी पम्प्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजनाओं में शामिल

नीमच जिले में ग्रीनको ग्रुप द्वारा 1,920 मेगावाट क्षमता की गांधीसागर पम्प्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना का निर्माण किया जा रहा है। इस परियोजना में करीब 11,500 करोड़ रुपये का निवेश किया जा रहा है। पूरी क्षमता से शुरू होने पर यह लगातार छह घंटे तक बिजली उत्पादन कर सकेगी।

परियोजना का निर्माण नीमच जिले की रामपुरा तहसील के खेमला ब्लॉक के गांव में लगभग 414 हेक्टेयर भूमि पर किया जा रहा है। इसे देश ही नहीं, बल्कि पूरे एशिया की सबसे बड़ी निर्माणाधीन स्वतंत्र पम्प्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना बताया गया है।

आखिर कैसे काम करेगी यह तकनीक?

इस परियोजना में बिजली का भंडारण करने के लिए दो जलाशयों का उपयोग किया जाएगा। निचला जलाशय मौजूदा गांधीसागर जलाशय होगा, जबकि दूसरा ऊपरी जलाशय बनाया गया है।

जब बिजली की मांग कम होगी, तब ग्रिड से मिलने वाली अतिरिक्त सौर और पवन ऊर्जा का इस्तेमाल कर पानी को निचले जलाशय से ऊपरी जलाशय तक पंप किया जाएगा। इसके बाद जब बिजली की मांग बढ़ेगी, विशेषकर पीक ऑवर्स में, तब ऊपरी जलाशय से पानी नीचे छोड़ा जाएगा। पानी के प्रवाह से टरबाइन चलेंगे और बिजली का उत्पादन होगा।

इस तकनीक की खास बात यह है कि पानी को बार-बार चक्रिय रूप से इस्तेमाल किया जाएगा। परियोजना में गांधीसागर जलाशय से लगभग 2.4 TMC पानी का उपयोग होगा, जिसकी खपत नहीं होगी।

9 टर्बाइन से होगा 3,580 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन

परियोजना में कुल 9 टर्बाइन लगाए जा रहे हैं। इनकी कुल वार्षिक ऊर्जा उत्पादन क्षमता लगभग 3,580 मिलियन यूनिट होगी। परियोजना की राउंड ट्रिप एफिशिएंसी यानी संग्रहित ऊर्जा को दोबारा बिजली के रूप में उपलब्ध कराने की क्षमता लगभग 80 प्रतिशत रहने का अनुमान है।

बिजली की निकासी और पंपिंग व्यवस्था के लिए परियोजना को लगभग 60 किलोमीटर दूर मंदसौर जिले में स्थित 765/400 केवी PGCIL/CTU सब-स्टेशन से जोड़ा गया है।

जून 2027 से शुरू होगा पूरा व्यावसायिक संचालन

परियोजना का पूरा कमर्शियल ऑपरेशन जून 2027 से शुरू होने का लक्ष्य रखा गया है। निर्माण कार्य के दौरान लगभग 4 हजार लोगों को रोजगार मिला है। परियोजना के संचालन और रखरखाव शुरू होने के बाद भी स्थायी रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

रायपुर में नवजात बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां को बनाया बंधक; 3 महिलाएं गिरफ्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ की रायपुर में नवजात बच्चे की खरीद-फरोख्त का मामला सामने आने से हड़कंप मच…

2 hours ago

योगी के गढ़ गोरखपुर में अखिलेश यादव का शक्ति प्रदर्शन, 20 KM लंबा रोड शो; भाजपा की बढ़ी सियासी मुश्किलें

Chaupal Sandesh Team, गोरखपुर । उत्तर प्रदेश की सियासत में विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर…

8 hours ago

Chhattisgarh Nursing Hadtal: छत्तीसगढ़ नर्सिंग कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, 21 नवंबर को CM घेराव

रायपुर। Chhattisgarh Nursing Strike News.छत्तीसगढ़ में सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं पर एक बार फिर आंदोलन का…

8 hours ago

दिल्ली के भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की 5 लखपति दीदियों का जलवा, देशभर में बिक रहे कोसा साड़ी और हस्तशिल्प

नई दिल्ली/रायपुर। छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं का हुनर अब गांव की चौखट से निकलकर राष्ट्रीय…

9 hours ago

CG cabinet decision: छत्तीसगढ़ कैबिनेट के 4 बड़े फैसले, नलजल योजना से लेकर अबूझमाड़ के कॉलेज तक मिली मंजूरी

रायपुर । CG cabinet decision new. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 18 नवंबर…

9 hours ago

छत्तीसगढ़ में 20 से 22 नवंबर तक बदलेगा मौसम, गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल…

रायपुर। CG Weather Update Today, छत्तीसगढ़ में नवंबर के दूसरे पखवाड़े में मौसम का मिजाज…

14 hours ago