रायपुर। छत्तीसगढ़ एवं छत्तीसगढ़िया समाज के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी और धमकी भरी भाषा का इस्तेमाल किए जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस मामले में छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने आज विधानसभा थाना पहुंचकर आरोपी मधुबाला गिरी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। संगठन के पदाधिकारियों ने थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर पुलिस से तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है।

क्रान्ति सेना द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो का हवाला दिया गया है। संगठन का आरोप है कि वीडियो में मधुबाला गिरी द्वारा छत्तीसगढ़िया समाज के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही धमकी भरी भाषा का भी प्रयोग किया गया है। सेना का कहना है कि इस तरह की टिप्पणी से छत्तीसगढ़िया समाज की भावनाएं आहत हुई हैं और इससे सामाजिक सौहार्द प्रभावित होने की आशंका है।

रायपुर से फरार होने की चर्चा, गिरफ्तारी की मांग

क्रान्ति सेना को मिली जानकारी के अनुसार, संबंधित महिला के रायपुर से फरार होने की बात सामने आ रही है। संगठन ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की निष्पक्ष जांच की जाए। साथ ही आरोपी की तलाश कर जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए।

संगठन ने मामले में लागू कानूनी प्रावधानों के तहत कठोर वैधानिक कार्रवाई करने की भी मांग की है।

 

Avatar photo

By Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है ।
'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है।
ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।