बिहार

बिहार में किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में पहले तरकारी आउटलेट का किया उद्घाटन

पटना। bihar Tarkari Outlet, बिहार में किसानों की आय बढ़ाने और आम उपभोक्ताओं को उचित कीमत पर ताजी एवं गुणवत्तापूर्ण सब्जियां उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार ने नई पहल की है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को पटना जू के गेट नंबर-2 के समीप राज्य के पहले तरकारी आउटलेट का उद्घाटन किया। बिहार राज्य सब्जी प्रसंस्करण एवं विपणन सहकारी फेडरेशन लिमिटेड (वेजफेड) द्वारा संचालित इस आउटलेट के माध्यम से किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के साथ उपभोक्ताओं को उचित दर पर सब्जियां मिल सकेंगी।

उद्घाटन समारोह में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे।

किसानों और उपभोक्ताओं दोनों को होगा फायदा

इस अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार सरकार किसानों की आय बढ़ाने और उपभोक्ताओं को शुद्ध, ताजी एवं गुणवत्तापूर्ण सब्जियां उचित मूल्य पर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। वेजफेड की ओर से शुरू किया गया तरकारी आउटलेट इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने कहा कि इस पहल से सब्जी उत्पादक किसानों को अपने उत्पाद बेचने के लिए बेहतर बाजार मिलेगा। वहीं आम उपभोक्ताओं को भी उचित कीमत पर गुणवत्तापूर्ण सब्जियां उपलब्ध होंगी।

200 तरकारी आउटलेट खोलने की तैयारी

सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव ने बताया कि योजना के प्रथम चरण में कुल 200 तरकारी आउटलेट बनाए जा रहे हैं। प्रत्येक आउटलेट के निर्माण पर 7.44 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए प्रत्येक आउटलेट का आकार 15×10 वर्ग फीट निर्धारित किया गया है।

उन्होंने बताया कि इन आउटलेट के माध्यम से सब्जी उत्पादक किसानों और किसान समूहों से सीधे सब्जियों की खरीद की जाएगी। इससे बिचौलियों की भूमिका कम होगी और किसानों को अपने उत्पाद का बेहतर मूल्य मिल सकेगा।

पटना नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न पार्कों में भी इस तरह के आउटलेट खोलने की योजना है। जल्द ही गर्दनीबाग स्थित ऑफिसर्स फ्लैट और शास्त्री नगर स्थित ऑफिसर्स क्वार्टर में भी तरकारी आउटलेट शुरू किए जाएंगे।

‘हर थाली में बिहार तरकारी’ है योजना का लक्ष्य

मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य ‘हर थाली में बिहार तरकारी’ के लक्ष्य को साकार करना है। इसके लिए पंचायत और प्रखंड स्तर पर आवश्यक आधारभूत सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। साथ ही सब्जी संग्रहण केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं।

प्राथमिक सब्जी उत्पादक सहकारी समितियों को जरूरी उपकरण उपलब्ध कराने के साथ सब्जी हाटों में कोल्ड स्टोरेज की सुविधा भी विकसित की जा रही है। इससे सब्जियों की गुणवत्ता बनाए रखने और उनकी बर्बादी रोकने में मदद मिलेगी।

किसानों को दिया जा रहा आधुनिक तकनीक का प्रशिक्षण

योजना के तहत सब्जी उत्पादक सहकारी समितियों से जुड़े किसानों को चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके माध्यम से किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, बेहतर उत्पादन, प्रसंस्करण और विपणन की जानकारी दी जाएगी।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

गोवर्धन पूजा 2026: जानिए इस पर्व का धार्मिक महत्व, पूजा विधि और भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ी पौराणिक कथा

रायपुर। Govardhan Puja 2026. हिंदू धर्म में गोवर्धन पूजा का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व…

7 hours ago

India vs New Zealand: बारिश ने बिगाड़ा खेल, बिना एक भी गेंद फेंके रद्द हुआ मुकाबला, भारत सीरीज में 2-0 से आगे

स्पोर्ट्स डेस्क। India vs New Zealand third place. भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे…

8 hours ago

Pakistan vs Sri Lanka: पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया, सलमान आगा के शतक से मिली शानदार जीत

Chaupal Sandesh Team। PAK vs SL.पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेले गए वनडे ट्राई-सीरीज 2026…

8 hours ago

IND U19 vs UAE U19: आर्यवीर सहवाग का तूफानी शतक, भारत की पारी को संभालकर बड़े स्कोर की ओर बढ़ाया

स्पोर्ट्स डेस्क। ind u19 vs uae u19. अंडर-19 एशिया कप 2026 में भारत और संयुक्त…

8 hours ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: खैरागढ़ जिले के 21 तीर्थयात्री स्वर्ण मंदिर और वैष्णो देवी के दर्शन के लिए रवाना

खैरागढ़। Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana. मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के 21…

8 hours ago

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को सम्मानित

रायपुर। Swachh Survekshan 2025-26. स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के राष्ट्रीय पुरस्कारों में छत्तीसगढ़ के तीन नगरीय…

9 hours ago