छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ जूनियर बाल बैडमिंटन प्रतियोगिता में बस्तर का दबदबा, बालक-बालिका दोनों वर्गों में जीता खिताब

बिलासपुर । Chhattisgarh Junior Boys Badminton Championship News, छत्तीसगढ़ की 26वीं जूनियर राज्य स्तरीय बाल बैडमिंटन प्रतियोगिता 2026-27 का रविवार को बिलासपुर में समापन हुआ। प्रतियोगिता में बस्तर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बालक एवं बालिका दोनों वर्गों में विजेता बनने का गौरव हासिल किया। दोनों वर्गों के फाइनल मुकाबलों में बस्तर की टीमों ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को हराकर खिताब अपने नाम किया।

जिला बाल बैडमिंटन संघ बिलासपुर द्वारा छत्तीसगढ़ बाल बैडमिंटन संघ के प्रोत्साहन एवं मार्गदर्शन में आयोजित यह प्रतियोगिता 30 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक बिलासपुर में आयोजित की गई। इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों एवं संस्थानों की टीमों ने हिस्सा लिया। तीन दिवसीय प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल, अनुशासन और खेल भावना का प्रदर्शन किया।

बालक वर्ग के फाइनल में बस्तर ने बीएसपी को हराया

बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में बस्तर ने बीएसपी को कड़े संघर्ष के बाद 35-20, 29-35 और 35-33 से पराजित कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। वहीं महासमुंद की टीम ने बिलासपुर को हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

बालक वर्ग में बस्तर प्रथम, बीएसपी द्वितीय, महासमुंद तृतीय, बिलासपुर चतुर्थ, गरियाबंद पंचम, धमतरी षष्ठम, रायपुर सप्तम और बलौदाबाजार अष्टम स्थान पर रहा।

बालिका वर्ग में भी बस्तर का शानदार प्रदर्शन

बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में बस्तर ने धमतरी को 35-25, 32-35 और 35-27 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। महासमुंद ने गरियाबंद को हराकर तीसरा स्थान हासिल किया।

बालिका वर्ग में बस्तर प्रथम, धमतरी द्वितीय, महासमुंद तृतीय, गरियाबंद चतुर्थ, बिलासपुर पंचम, बीएसपी षष्ठम, रायगढ़ सप्तम और बलौदाबाजार अष्टम स्थान पर रहा।

समापन समारोह में अतिथियों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ एथलेटिक संघ के महासचिव अमरनाथ सिंह, भारतीय बॉल बैडमिंटन संघ के महासचिव वाई. राजा राव, पूर्व पार्षद एवं एमआईसी सदस्य अजय यादव, हेमंत सिंह परिहार तथा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से उत्तम दास मानिकपुरी उपस्थित रहे।

अतिथियों ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें आगे भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।

आयोजन समिति का रहा महत्वपूर्ण योगदान

प्रतियोगिता के सफल आयोजन में जिला बाल बैडमिंटन संघ बिलासपुर के पदाधिकारियों, आयोजन समिति के सदस्यों, निर्णायकों और स्वयंसेवकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस प्रतियोगिता के माध्यम से प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर अवसर मिला।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Share
Published by
Ali Ahmad

Recent Posts

गोवर्धन पूजा 2026: जानिए इस पर्व का धार्मिक महत्व, पूजा विधि और भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ी पौराणिक कथा

रायपुर। Govardhan Puja 2026. हिंदू धर्म में गोवर्धन पूजा का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व…

7 hours ago

India vs New Zealand: बारिश ने बिगाड़ा खेल, बिना एक भी गेंद फेंके रद्द हुआ मुकाबला, भारत सीरीज में 2-0 से आगे

स्पोर्ट्स डेस्क। India vs New Zealand third place. भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे…

8 hours ago

Pakistan vs Sri Lanka: पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया, सलमान आगा के शतक से मिली शानदार जीत

Chaupal Sandesh Team। PAK vs SL.पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेले गए वनडे ट्राई-सीरीज 2026…

8 hours ago

IND U19 vs UAE U19: आर्यवीर सहवाग का तूफानी शतक, भारत की पारी को संभालकर बड़े स्कोर की ओर बढ़ाया

स्पोर्ट्स डेस्क। ind u19 vs uae u19. अंडर-19 एशिया कप 2026 में भारत और संयुक्त…

8 hours ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: खैरागढ़ जिले के 21 तीर्थयात्री स्वर्ण मंदिर और वैष्णो देवी के दर्शन के लिए रवाना

खैरागढ़। Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana. मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के 21…

8 hours ago

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को सम्मानित

रायपुर। Swachh Survekshan 2025-26. स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के राष्ट्रीय पुरस्कारों में छत्तीसगढ़ के तीन नगरीय…

8 hours ago