पटना। दीपावली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने बड़ी राहत दी है। निगम ने त्योहारी विशेष बस सेवा के लिए 1 नवंबर से ऑनलाइन टिकट बुकिंग शुरू कर दी है। इस सेवा के तहत बिहार से दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पश्चिम बंगाल और झारखंड के लिए करीब 200 बसों का संचालन किया जाएगा। विशेष बसें 5 नवंबर से 20 नवंबर 2026 के बीच निर्धारित मार्गों पर चलेंगी।
यात्रियों की सुविधा के लिए एसी सीटर, एसी स्लीपर, सेमी-स्लीपर और नॉन-एसी बसों की व्यवस्था की गई है। यात्री बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं।
ऑनलाइन टिकट बुकिंग: BSRTC आधिकारिक वेबसाइट : https://bsrtc.bihar.gov.in/
निगम के अनुसार, पटना से दिल्ली के लिए 13, हरियाणा के लिए 7 और झारखंड के लिए 4 बसें संचालित की जाएंगी।
मुजफ्फरपुर से दिल्ली के लिए 34, गया से दिल्ली के लिए 10, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के लिए 2-2 तथा झारखंड के लिए 6 बसें चलाई जाएंगी।
इसी तरह पूर्णिया से दिल्ली के लिए 12 और हरियाणा के लिए 18 बसें संचालित होंगी। दरभंगा से दिल्ली के लिए 6 और हरियाणा के लिए 22 बसें चलेंगी। इसके अलावा अन्य प्रमुख मार्गों पर भी विशेष बसों का परिचालन किया जाएगा।
निगम ने अलग-अलग श्रेणियों की बसों के लिए रियायती किराया निर्धारित किया है।
पटना से दिल्ली का किराया:
मुजफ्फरपुर से दिल्ली:
गया से दिल्ली:
पूर्णिया से दिल्ली:
हरियाणा के प्रमुख मार्गों पर पटना-अंबाला नॉन-एसी सीटर का किराया 1,303 रुपये और एसी स्लीपर का किराया 2,134 रुपये निर्धारित किया गया है। पटना-गुरुग्राम के लिए नॉन-एसी सीटर का किराया 1,193 रुपये और एसी स्लीपर का 1,948 रुपये होगा।
झारखंड के लिए पटना-गुमला नॉन-एसी सीटर का किराया 502 रुपये और एसी स्लीपर का 800 रुपये तय किया गया है। वहीं आरा-रांची मार्ग पर नॉन-एसी सीटर का किराया 474 रुपये और एसी स्लीपर का 655 रुपये है।
पश्चिम बंगाल के पटना-कोलकाता मार्ग पर नॉन-एसी सीटर का किराया 839 रुपये और एसी स्लीपर का 1,276 रुपये निर्धारित किया गया है। उत्तर प्रदेश के पटना-गाजियाबाद मार्ग पर नॉन-एसी सीटर का किराया 1,120 रुपये और एसी स्लीपर का 1,854 रुपये होगा।
निगम की ओर से एसी स्लीपर बसों में यात्रियों को विशेष छूट दी जा रही है। सुपौल-दिल्ली मार्ग पर एसी स्लीपर का वास्तविक किराया 3,030 रुपये है, जिस पर 1,000 रुपये की छूट मिल रही है।
इसी तरह लौकहा-दिल्ली मार्ग पर 3,077 रुपये के वास्तविक किराये पर 1,028 रुपये, भागलपुर-अंबाला मार्ग पर 3,603 रुपये के किराये पर 1,113 रुपये, पूर्णिया-अंबाला मार्ग पर 3,462 रुपये के किराये पर 1,103 रुपये और मधुबनी-अंबाला मार्ग पर 3,257 रुपये के किराये पर 1,092 रुपये की छूट दी जा रही है।
परिवहन मंत्री दामोदर रावत ने कहा कि परिवहन विभाग पिछले वर्ष की तरह इस बार भी त्योहारों के दौरान यात्रियों को किफायती यात्रा का विकल्प उपलब्ध करा रहा है। विशेष बस सेवा से लोगों को सुरक्षित और सुगम यात्रा का लाभ मिलेगा।
उन्होंने बताया कि एसी सीटर और एसी स्लीपर बसों के टिकट पर 30 प्रतिशत से अधिक सब्सिडी दी जा रही है। इस पहल से दीपावली और छठ पूजा के दौरान घर लौटने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।
रायपुर। Govardhan Puja 2026. हिंदू धर्म में गोवर्धन पूजा का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व…
स्पोर्ट्स डेस्क। India vs New Zealand third place. भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे…
Chaupal Sandesh Team। PAK vs SL.पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेले गए वनडे ट्राई-सीरीज 2026…
स्पोर्ट्स डेस्क। ind u19 vs uae u19. अंडर-19 एशिया कप 2026 में भारत और संयुक्त…
खैरागढ़। Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana. मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के 21…
रायपुर। Swachh Survekshan 2025-26. स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के राष्ट्रीय पुरस्कारों में छत्तीसगढ़ के तीन नगरीय…