पटना। Bihar Sports News . बिहार में खेल सुविधाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विकसित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। राजधानी पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में करीब 9 करोड़ रुपये की लागत से एथलेटिक्स ट्रैक और प्राकृतिक घास वाले खेल मैदान का नवीनीकरण कराया जा रहा है। इस परियोजना को दिसंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। नवीनीकरण के बाद यहां खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप अभ्यास की सुविधा मिलेगी।
इस परियोजना के तहत 400 मीटर का आठ लेन वाला आधुनिक सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक तैयार किया जाएगा। इसके लिए वर्ल्ड एथलेटिक्स क्लास-1 सर्टिफिकेशन हासिल करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यदि यह प्रमाणन मिलता है तो बिहार को इस श्रेणी का पहला सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक मिलेगा।
खेल विभाग और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण (बीएसएसए) की ओर से कराए जा रहे नवीनीकरण कार्य में मौजूदा ट्रैक की पुरानी सिंथेटिक सतह हटाई जाएगी। इसके बाद पुरानी डामर की परत की मशीन से मिलिंग कर नई डामर की परत बिछाई जाएगी।
ट्रैक पर फुल-पीयूआर और फुल-ईपीडीएम तकनीक के इस्तेमाल से आधुनिक सिंथेटिक सतह तैयार की जाएगी। इससे खिलाड़ियों को दौड़ने के दौरान बेहतर ग्रिप, लचीलापन और उच्च गुणवत्ता वाली सतह मिलेगी।
इसके अलावा ट्रैक पर जलजमाव की समस्या रोकने के लिए नई ड्रेनेज लाइनें और कलेक्शन चैंबर बनाए जाएंगे। विश्व एथलेटिक्स के निर्धारित मानकों के अनुरूप नए खेल उपकरण भी लगाए जाएंगे।
एथलेटिक्स ट्रैक के साथ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के प्राकृतिक घास वाले मैदान का भी नवीनीकरण किया जाएगा। इसके लिए बजरी की जल निकासी परत के ऊपर रेत आधारित रूटजोन तैयार किया जाएगा। इसके बाद मैदान में बरमूडा घास लगाई जाएगी।
मैदान के नीचे ड्रेनेज पाइप बिछाए जाएंगे, जिससे बारिश और सिंचाई का अतिरिक्त पानी तेजी से बाहर निकल सकेगा। घास की नियमित और समान सिंचाई के लिए आधुनिक पॉप-अप स्प्रिंकलर सिस्टम भी लगाया जाएगा।
इस व्यवस्था से मैदान की घास की गुणवत्ता बेहतर बनी रहेगी और खिलाड़ियों को खेलने के लिए एक समान एवं सुविधाजनक सतह उपलब्ध होगी।
पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आधुनिक सुविधाओं के विकास से बिहार के खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा। अंतरराष्ट्रीय मानकों वाला सिंथेटिक ट्रैक, आधुनिक एथलेटिक्स उपकरण और उच्च गुणवत्ता वाला प्राकृतिक मैदान खिलाड़ियों की तैयारी को नई मजबूती देंगे।
रायपुर। Govardhan Puja 2026. हिंदू धर्म में गोवर्धन पूजा का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व…
स्पोर्ट्स डेस्क। India vs New Zealand third place. भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे…
Chaupal Sandesh Team। PAK vs SL.पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेले गए वनडे ट्राई-सीरीज 2026…
स्पोर्ट्स डेस्क। ind u19 vs uae u19. अंडर-19 एशिया कप 2026 में भारत और संयुक्त…
खैरागढ़। Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana. मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के 21…
रायपुर। Swachh Survekshan 2025-26. स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के राष्ट्रीय पुरस्कारों में छत्तीसगढ़ के तीन नगरीय…