Spread the love

Raipur : छत्तीसगढ़ में ईद धूमधाम से मनाया जा रहा है। सुबह मस्जिदों और ईदगाहों में ईद की नमाज अदा की गई। इसके बाद लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे को त्योहार की मुबारकबाद दी।

बच्चों में ईद को लेकर खासा उत्साह दिखा। नए कपड़े पहनकर बच्चे भी बड़े-बुजुर्गों के साथ ईद की नमाज पढ़ते नजर आए। सभी लोगों ने सामूहिक रूप से देश में शांति, सुकून और भाईचारा कायम रहने की दुआ मांगी।