रायपुर। राजधानी रायपुर के पुलिस की टीम ने मौदहापारा, बैजनाथपारा और वीआईपी रोड पर सघन चेकिंग कर कार्यवाहियां की। रायपुर एसएसपी संतोष सिंह स्वयं रात में निकल औचक जयस्भ चौक पर फोर्स को ब्रीफ किए कि रात्रि चेकिंग में क्या ध्यान रखना है।

चेकिंग के दौरान एल्कोमीटर से जांच आकर ड्रंकन ड्राइविंग पर गाड़ियों की जप्ती की गई और कई दर्जन संदिग्ध लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई। कुछ के साथ संदिग्ध सामन पकड़ा गया जिन पर कार्यवाही की गई। देर रात तक चेकिंग चलती रही। इस दौरान सीएसपी आज़ाद चौक अमन झा, सीएसपी कोतवाली योगेश साहू, प्रशिक्षु आईपीएस अभिषेक चतुर्वेदी और थाना प्रभारी गण दल बल सहित उपस्थित रहे ।

Avatar photo

By Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है ।
'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है।
ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।