रायपुर : आईजीपी रायपुर अमरेश मिश्रा और एसएसपी संतोष सिंह के निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा प्रतिबंधात्मक कार्यवाहियां, बदमाशों व अड्डेबाजी पर कार्यवाई  की गई है , विजिबल पुलिसिंग और नशे के खिलाफ कार्यवाहियों पर जोर दिया जा रहा है।

जिला रायपुर में माह फरवरी से अब तक आईपीसी/बीएनएस के तहत 7970 अपराध दर्ज किए गए हैं। पिछले साल इसी अवधि में 8224 अपराध दर्ज हुए थे। इस तुलनात्मक अवधि में अपराधों में 3 प्रतिशत की आंशिक कमी हुई है।

पिछले साल चाकूबाजी की 171 की जगह 102 घटनाएं और हत्या के 54 की बजाय 58 घटनाएं हुई हैं। चाकूबाजी में 40 फीसदी की कमी, हत्या में 7 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। छेड़छाड़/यौन हिंसा में 28 फीसदी, बलात्कार में 8 फीसदी, चोरी में 9 और मारपीट में 3 प्रतिशत की कमी है। इस 2024 वर्ष माह फरवरी से चलाए जा रहे नशे के खिलाफ निजात अभियान के कारण एनडीपीएस व आबकारी के दर्ज प्रकरणों में तेजी के कारण कुल पंजीबद्ध अपराध में बढ़ोतरी परिलक्षित हो रही हैं।

Avatar photo

By Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है ।
'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है।
ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।