Ripur : रायपुर दक्षिण उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी ने बड़ी जीत दर्ज की है। सुनील सोनी ने कांग्रेस के आकाश शर्मा को 46,167 वोटों से हरा दिया है। सुनील सोनी को कुल 89,220 वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा के पक्ष में 43,053 वोट पड़े हैं। पोस्टल बैलेट से भाजपा को 161 और कांग्रेस को 76 वोट मिले।

महापौर एजाज ढेबर और प्रमोद दुबे के वार्ड में भी भाजपा को लीड मिली। बीजेपी में जश्न का माहौल है ।

सीएम साय ने सुनील सोनी की बड़ी जीत के बाद कांग्रेस पर निशाना साधा है। साय ने कहा कि राहुल गांधी, भूपेश बघेल जहां भी जाएंगे वहां कांग्रेस का बंटाधार होगा।

Avatar photo

By Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है ।
'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है।
ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।