रायपुर / रायपुर अनुविभागीय एवं तहसील कार्यालय अब इस कार्यालय के ही पीछे नर्सिंग हॉस्टल में शिफ्ट हो गया है। यहां पर राजस्व से जुड़े सारे कार्य सुचारू रूप से चल रहें है। एसडीएम श्री नंदकुमार चौबे आग्रह किया है कि इस कार्यालय जुड़े पत्राचार उक्त कार्यालय के नये पतें पर ही करें और आमजनता भी तहसील कार्यालय से जुड़े कार्यों के लिए नए पतें पर स्थानांतरित कार्यालय में आयें। उल्लेखनीय है कि वर्तमान तहसील कार्यालय काफी पुराना और जर्जर हो गया था। जिसके कारण असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा था। इसे देखते हुए नये तहसील कार्यालय का निर्माण किया जा रहा है। नये तहसील कार्यालय का स्वीकृति मिल चुके हैं और इसका जल्द निर्माण होना है। नये तहसील कार्यालय के बनते तक उक्त कार्यालय को नर्सिंग हॉस्टल में शिफ्ट किया गया है। साथ ही यहां पर आम नागरिकों को किसी भी प्रकार का असुविधा ना हो उसका भी ध्यान रखा गया है।

Avatar photo

By Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है ।
'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है।
ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।