छत्तीसगढ़

कलेक्टर के निर्देश पर अवैध धान बिक्री एवं भंडारण पर कार्रवाई ; 19 प्रकरणों में 442 क्विंटल धान जब्त

रायपुर । कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह के निर्देश पर रायपुर  जिले में अवैध धान की बिक्री एवं भंडारण पर कार्रवाई  की गई है। जिले में 19 प्रकरणों दर्ज किया गया है। जिसके तहत 442.60 क्विंटल अवैध धान की जब्ती की गई है।

अवैध धान बिक्री एवं भंडारण के मामले में रायपुर जिले में सारागांव खरीदी केंद्र में वीरनारायण देवांगन, गणेश राम साहू, सौरभ ट्रेडर्स, नवापारा में अमित सोनी, पारागांव में संजय यादव, कुर्रा में हरिराम साहू, श्री सांई ट्रेडर्स, श्री माता राजिम ट्रेडर्स, सेम्हरा में सेवक राम साहू, तर्री में तुलाराम किराना स्टोर्स, आरंग में भरत साहू, भोथली में बंधु जनरल स्टोर्स, गुल्लू में दिनेश ट्रेडर्स, तुलसी में सोनू अग्रवाल, तरपोंगी में उमेंद्र वर्मा, मोहंदा में राम कल्याण पटेल, सरारीडीह में रामनांद देवांगन, पलौद में रूपेंद्र साहू, सातपारा में जितेंद्र यादव पर प्रकरण दर्ज किया गया है।

उल्लेखनीय है कि मंडी द्वारा ऐसे फुटकर व्यापारी जिनके द्वारा निर्धारित क्रय सीमा से अधिक मात्रा में धान क्रय कर भंडारित किया गया है, उन पर भी कार्रवाई की गई है। साथ ही अवैध बिक्री उपार्जन में समर्थन मूल्य एवं बोनस सहित 3100 रूपए प्रति क्विंटल का लाभ प्राप्त करने वालों के खिलाफ कृषि उपज मंडी अधिनियम के उल्लंघन पर मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। इसके अलावा व्यापारियों द्वारा बिना अनुज्ञा पत्र बिना मंडी शुल्क कृषक कल्याण शुल्क जमा किये, परिवहन करते या विक्रय करते पाए जाने वालों पर भी कार्रवाई की गई है। वहीं क्रेता व्यापारियों एवं व्यक्तियों द्वारा निर्धारित विक्रय स्थल के स्थान पर अन्यत्र विक्रय किया जाता है, उन पर भी कार्रवाईयां की जा रही है।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

रायपुर में 26.5 हजार रुपये के MDMA ड्रग्स के साथ युवक गिरफ्तार, आईफोन समेत 1.27 लाख का सामान जब्त

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की…

9 hours ago

रायपुर: पिता को जेल भेजने की रंजिश में युवक ने जलाई बुलेट बाइक, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर के देवेन्द्र नगर थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक…

9 hours ago

रायपुर में 2.5 किलो गांजे के साथ ओडिशा और दुर्ग के दो आरोपी गिरफ्तार, बाइक भी जब्त

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध बिक्री के खिलाफ…

9 hours ago

बिहार में बढ़ी सरकारी ITI की संख्या, अब 154 संस्थानों में मिलेगा प्रशिक्षण, मधुबनी के बासोपट्टी में खुलेगा नया कॉलेज

पटना। Bihar ITI. बिहार में युवाओं को तकनीकी शिक्षा और रोजगारपरक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के…

18 hours ago

छठ पर घर लौटने वालों को बड़ी राहत, 7 दिनों में 25 हजार से अधिक यात्रियों ने त्योहारी बसों से किया सफर

पटना। दीपावली और छठ महापर्व पर अपने घर लौटने वाले यात्रियों को बिहार सरकार की…

19 hours ago