रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध बिक्री के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट, एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और आमानाका थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने गांजा बेचने की फिराक में घूम रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2.522 किलोग्राम गांजा और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल जब्त की है। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 1 लाख 66 हजार 100 रुपये बताई गई है।
जेपी गार्डन के पास गांजा बेचने की थी तैयारी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 13 नवंबर 2026 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट को सूचना मिली थी कि थाना आमानाका क्षेत्र के सरोना रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग पर जेपी गार्डन के पास दो व्यक्ति दोपहिया वाहन में गांजा रखकर बिक्री करने की फिराक में हैं।
सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट, एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और आमानाका थाना पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने संदिग्धों की पहचान कर उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन दोनों भागने लगे। इसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया।
थैले की तलाशी में मिला 2.522 किलो गांजा
पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान राधाकान्त राणा (56 वर्ष), निवासी जिला बलांगीर, ओडिशा और परमानंद साहू (40 वर्ष), निवासी ग्राम पोहंदा, जिला दुर्ग के रूप में बताई। पुलिस ने उनके पास रखे थैले की तलाशी ली, जिसमें 2.522 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसकी अनुमानित कीमत 1 लाख 26 हजार 100 रुपये बताई गई है।
पुलिस ने गांजे के साथ घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी जब्त की है। गांजा और मोटरसाइकिल सहित जब्त संपत्ति की कुल कीमत करीब 1 लाख 66 हजार 100 रुपये है।
एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना आमानाका में अपराध क्रमांक 381/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अब आरोपियों से गांजे की उपलब्धता, परिवहन, बिक्री और सप्लाई नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है।
पुलिस बैकवर्ड लिंकेज के जरिए गांजा उपलब्ध कराने वाले स्रोतों और फॉरवर्ड लिंकेज के माध्यम से संभावित खरीदारों की जानकारी जुटा रही है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की…
रायपुर। राजधानी रायपुर के देवेन्द्र नगर थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक…
पटना। Bihar ITI. बिहार में युवाओं को तकनीकी शिक्षा और रोजगारपरक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के…
पटना। दीपावली और छठ महापर्व पर अपने घर लौटने वाले यात्रियों को बिहार सरकार की…
रायपुर। राजधानी रायपुर के रावांभाठा स्थित बंजारी नगर में सूने मकान को निशाना बनाकर सोने-चांदी…
रायपुर। राजधानी रायपुर में चोरी, लूट और झपटमारी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए…