पटना। दीपावली और छठ महापर्व पर अपने घर लौटने वाले यात्रियों को बिहार सरकार की विशेष अंतर्राज्यीय त्योहारी बस सेवा से बड़ी राहत मिल रही है। ट्रेनों में भारी भीड़ के बीच शुरू की गई इस सुविधा का बड़ी संख्या में लोग लाभ उठा रहे हैं। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) के अनुसार, 5 से 11 नवंबर के बीच 25 हजार से अधिक यात्रियों ने इन विशेष बसों से सफर किया है।
निगम की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, इस अवधि में 155 बसों ने कुल 604 अंतर्राज्यीय फेरे लगाए। इन बसों में औसतन 84 प्रतिशत सीटें भरी रहीं। सबसे अधिक यात्रियों ने मुजफ्फरपुर, दरभंगा और पूर्णिया प्रमंडल से संचालित बसों में यात्रा की। यात्रियों की यह संख्या आने और जाने, दोनों तरफ के सफर को मिलाकर है।
पांच राज्यों के लिए चल रहीं विशेष बसें
त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए बिहार सरकार ने पांच प्रमंडलों से विशेष बसों का परिचालन शुरू किया है। इनमें मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्णिया, पटना और गयाजी प्रमंडल शामिल हैं। इन क्षेत्रों से दिल्ली, हरियाणा, झारखंड, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के लिए बसें चलाई जा रही हैं।
यात्रियों को आरामदायक सफर उपलब्ध कराना सरकार का उद्देश्य
परिवहन मंत्री श्री दामोदर रावत ने कहा कि त्योहारों के दौरान ट्रेनों में अत्यधिक भीड़ रहती है। ऐसे में यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और किफायती सफर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विशेष बसों का परिचालन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय प्रबंधकों और डिपो पदाधिकारियों को बसों की साफ-सफाई, चालक-परिचालकों की उपलब्धता और निर्धारित समय पर बसों के प्रस्थान को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि यात्रियों को यात्रा के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।
20 नवंबर तक जारी रहेगी बस सेवा
परिवहन मंत्री के अनुसार, त्योहारी विशेष बसों का परिचालन आगामी 20 नवंबर तक जारी रहेगा। बस टिकट पर यात्रियों को सरकार की ओर से अनुदान भी दिया जा रहा है, जिससे उन्हें किफायती दरों पर यात्रा की सुविधा मिल सके।
ऑनलाइन बुक कर सकते हैं टिकट
त्योहारी बसों में सफर करने के इच्छुक यात्री बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की आधिकारिक वेबसाइट bsrtc.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं।
पटना। Bihar ITI. बिहार में युवाओं को तकनीकी शिक्षा और रोजगारपरक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के…
रायपुर। राजधानी रायपुर के रावांभाठा स्थित बंजारी नगर में सूने मकान को निशाना बनाकर सोने-चांदी…
रायपुर। राजधानी रायपुर में चोरी, लूट और झपटमारी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए…
रायपुर। Chhattisgarh Kranti Sena. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के महादेव घाट में छठ पर्व की…
भोपाल। मध्य प्रदेश में सांची दूध की कीमतों में 4 रुपये प्रति लीटर तक की…
भोपाल। मध्य प्रदेश में मेडिकल शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को लेकर राज्य सरकार…