छत्तीसगढ़

रायपुर में 26.5 हजार रुपये के MDMA ड्रग्स के साथ युवक गिरफ्तार, आईफोन समेत 1.27 लाख का सामान जब्त

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में एण्टी नारकोटिक टास्क फोर्स और पुरानी बस्ती थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने MDMA ड्रग्स के साथ आरोपी रितिक मोदी 26 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 2.65 ग्राम MDMA, बिक्री के 200 रुपये और एक आईफोन मोबाइल बरामद किया गया है। पुलिस ने जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 1 लाख 27 हजार 200 रुपये बताई है।

पहाड़ी तालाब के पास ग्राहक तलाश रहा था आरोपी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 13 नवंबर 2026 को एण्टी नारकोटिक टास्क फोर्स को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के कुशालपुर स्थित पहाड़ी तालाब के पास एक व्यक्ति नशीला पदार्थ लेकर बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा है।

सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी नारकोटिक टास्क फोर्स और पुरानी बस्ती थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और रेड कार्रवाई की। इस दौरान मुखबिर के बताए हुलिए के आधार पर एक संदिग्ध युवक को पकड़ा गया।

तलाशी में मिला 2.65 ग्राम MDMA

पूछताछ में युवक ने अपना नाम रितिक मोदी बताया। पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से सफेद नशीला पाउडर MDMA बरामद हुआ। इसका वजन 2.65 ग्राम और अनुमानित कीमत 26 हजार 500 रुपये बताई गई है।

पुलिस ने आरोपी के पास से बिक्री की रकम 200 रुपये और एक आईफोन मोबाइल भी जब्त किया है। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 1 लाख 27 हजार 200 रुपये बताई गई है।

आरोपी के खिलाफ थाना पुरानी बस्ती में अपराध क्रमांक 590/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 22(ख) और 29 के अंतर्गत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

रायपुर: पिता को जेल भेजने की रंजिश में युवक ने जलाई बुलेट बाइक, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर के देवेन्द्र नगर थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक…

1 hour ago

रायपुर में 2.5 किलो गांजे के साथ ओडिशा और दुर्ग के दो आरोपी गिरफ्तार, बाइक भी जब्त

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध बिक्री के खिलाफ…

2 hours ago

बिहार में बढ़ी सरकारी ITI की संख्या, अब 154 संस्थानों में मिलेगा प्रशिक्षण, मधुबनी के बासोपट्टी में खुलेगा नया कॉलेज

पटना। Bihar ITI. बिहार में युवाओं को तकनीकी शिक्षा और रोजगारपरक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के…

11 hours ago

छठ पर घर लौटने वालों को बड़ी राहत, 7 दिनों में 25 हजार से अधिक यात्रियों ने त्योहारी बसों से किया सफर

पटना। दीपावली और छठ महापर्व पर अपने घर लौटने वाले यात्रियों को बिहार सरकार की…

11 hours ago

रायपुर में सूने मकान में दोबारा चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, मुख्य आरोपी समेत 2 गिरफ्तार; 9.31 लाख का माल बरामद

रायपुर। राजधानी रायपुर के रावांभाठा स्थित बंजारी नगर में सूने मकान को निशाना बनाकर सोने-चांदी…

22 hours ago

रायपुर: ई-रिक्शा में लिफ्ट देकर यात्री से लूट, 3 हजार रुपये और मोबाइल छीनकर फरार हुए दो आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर में चोरी, लूट और झपटमारी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए…

22 hours ago