छत्तीसगढ़

इस जिले में 22 लीटर अवैध महुआ शराब और 150 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त

रायपुर,  नगरीय एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 के मद्देनजर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र कटारा के निर्देश पर बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में शराब के अवैध निर्माण, बिक्री एवं परिवहन पर कड़ाई से रोक लगाने के लिए जांच-पड़ताल का अभियान जारी है। जिला आबकारी विभाग की टीम सीमावर्ती इलाकों में लगातार निगरानी रख रही है।

आबकारी विभाग ने विकासखंड राजपुर के ग्राम कुंदीकला में दो मामलों में कुल 22 लीटर अवैध महुआ शराब और 150 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया है। जिला आबकारी अधिकारी श्री एस.के. सूर्यवंशी ने बताया कि थाना राजपुर अंतर्गत ग्राम कुंदीकला निवासी प्रभुराम के पास से 7 लीटर महुआ शराब एवं 90 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया गया, जबकि विमला प्रजापति के पास से 15 लीटर अवैध हाथ भट्टी महुआ शराब एवं 60 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया गया। दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि जिले में सार्वजनिक स्थानों पर मदिरापान और राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों के किनारे स्थित होटल-ढाबों में शराब रखने, पीने और पिलाने वालों के विरुद्ध भी कड़ी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने नागरिकों से अवैध मदिरा का निर्माण या बिक्री हो रही हो, तो इसकी सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर +91-07831-299241 या टोल-फ्री नंबर 14405 पर देने की अपील की है।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

रायपुर में 26.5 हजार रुपये के MDMA ड्रग्स के साथ युवक गिरफ्तार, आईफोन समेत 1.27 लाख का सामान जब्त

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की…

8 hours ago

रायपुर: पिता को जेल भेजने की रंजिश में युवक ने जलाई बुलेट बाइक, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर के देवेन्द्र नगर थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक…

8 hours ago

रायपुर में 2.5 किलो गांजे के साथ ओडिशा और दुर्ग के दो आरोपी गिरफ्तार, बाइक भी जब्त

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध बिक्री के खिलाफ…

8 hours ago

बिहार में बढ़ी सरकारी ITI की संख्या, अब 154 संस्थानों में मिलेगा प्रशिक्षण, मधुबनी के बासोपट्टी में खुलेगा नया कॉलेज

पटना। Bihar ITI. बिहार में युवाओं को तकनीकी शिक्षा और रोजगारपरक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के…

17 hours ago

छठ पर घर लौटने वालों को बड़ी राहत, 7 दिनों में 25 हजार से अधिक यात्रियों ने त्योहारी बसों से किया सफर

पटना। दीपावली और छठ महापर्व पर अपने घर लौटने वाले यात्रियों को बिहार सरकार की…

18 hours ago