छत्तीसगढ़

आमजन को लू-हिट स्टोक के बचाव के संबंध में एडवाइजरी जारी , देखे- दिशा निर्देश

रायपुर: रायपुर जिला कलैक्टर डॉक्टर गौरव कुमार सिंह के निर्देशानुसार जिले में आमजन को लू हिट स्टोक के बचाव के संबंध में एडवाइजरी जारी की गई। गर्मी के कारण सामान्यत जन मानस प्रभावित होता है इसमें लू लगना एवं अन्य जल जनित बीमारियों की होनी की संभावना होती हैं। गर्मी के कारण लू से बचाव तथा जल जनित की बीमारियों से बचाव रोकथाम के लिए पूर्व से तैयारी करना आवश्यक हो जाता है। उक्त परस्थिति को देखते हुए कलेक्टर ने द्वारा दिशा निर्देश जारी किए गए।

लू के लक्षण

सर में भारीपन एवं सर दर्द होना, तेज बुखार के साथ मुंह का सूखना, चक्कर व उल्टियां होना, कमजोरी के साथ शरीर में अत्यधिक दर्द होना, पसीना नहीं आना अधिक प्यास लगना लेकिन पेशाब कम होना, भुख कम लगना, घबराहट और बैचेनी लगना बेहोशी इत्यादि लक्षण हो सकते हैं।

लू से बचाव के उपाय

लू लगने का प्रमुख कारण तेज धूप और गर्मी में ज्यादा देर तक रहने के कारण शरीर में पानी और लवण की मुख्यतः नमक की कमी हो जाती है। अतः इससे बचाव के लिए निम्न बातों का ध्यान रखना चाहिए बहुत अनिवार्य न हो तो घर से बाहर ना जाएं। घर से बाहर जाना ही हो तो खाली पेट न जाए। धूप में निकलने से पहले सर व कान को मुलायम कपड़े से ढके अच्छी तरह से बांध लें तथा आंखो की सुरक्षा के लिए भी धूप के चश्में का उपयोग करें। पानी साथ में लेकर निकले बीच बीच में पानी पीते रहे। ज्यादा देर धूप में ना रहे। चक्कर आने या मितली आने पर छायादार जगह पर बैठे। ओ आर एस घोल का उपयोग करें। शीतल पेय , लस्सी, फलों के रस का सेवन करते रहे। प्रारंभिक सलाह के साथ 104 आरोग्य सेवा केंद्र से भी निःशुल्क परामर्श लिया जा सकता हैं। उल्टी दस्त या चक्कर पानी की कमी होने की स्थिति में अपने नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, आयुष्मान आरोग्य मंदिर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जरूरी सलाह लेने की सलाह दी जाती हैं।

लू लगने पर किए जाने वाले उपचार

बुखार पीड़ित के सर पर ठंडे पानी की पट्टी लगाएं, पीड़ित को कुलर या पंखे के नीचे हवा में लेटाए। मितानिन से ओ आर एस पैकेट या घोल प्राप्त करें । ओ आर एस न मिलने की दशा में घर पर ही ओ आर एस घोल तैयार करें। स्थिति न सुधरने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में ले जाने की व्यवस्था करें।

अस्पतालों में व्यवस्था – लू से बचाव रोकथाम के लिए अस्पतालों में अलग से वार्ड बनाकर उपचार के लिए जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में व सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी लू प्रबंधन के लिए आवश्यक व्यवस्था कर ली गई हैं। तथा ब्लॉक स्तर में कॉम्बैट टीम का गठन व सभी जरूरी दवा की उपलब्धता के लिए भी निर्देश सीएमएचओ द्वारा दिया गया है। लू से प्रभावित के लिए कम से कम 2 बिस्तर को आरक्षित किया जाएं एवं मितानिन स्तर तक सभी आवश्यक दवा व ओ आर एस पैकेट की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

अस्पतालों में ठंडे पेयजल, कुलर की व्यवस्था पर्याप्त मात्रा में आई वी फ्ल्यूड क्लोरीन गोली का इंतजाम किया जाएं तथा जिले में भी एक कंट्रोल रूम की बनाई गई हैं।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

रायपुर में 26.5 हजार रुपये के MDMA ड्रग्स के साथ युवक गिरफ्तार, आईफोन समेत 1.27 लाख का सामान जब्त

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की…

6 hours ago

रायपुर: पिता को जेल भेजने की रंजिश में युवक ने जलाई बुलेट बाइक, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर के देवेन्द्र नगर थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक…

6 hours ago

रायपुर में 2.5 किलो गांजे के साथ ओडिशा और दुर्ग के दो आरोपी गिरफ्तार, बाइक भी जब्त

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध बिक्री के खिलाफ…

6 hours ago

बिहार में बढ़ी सरकारी ITI की संख्या, अब 154 संस्थानों में मिलेगा प्रशिक्षण, मधुबनी के बासोपट्टी में खुलेगा नया कॉलेज

पटना। Bihar ITI. बिहार में युवाओं को तकनीकी शिक्षा और रोजगारपरक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के…

15 hours ago

छठ पर घर लौटने वालों को बड़ी राहत, 7 दिनों में 25 हजार से अधिक यात्रियों ने त्योहारी बसों से किया सफर

पटना। दीपावली और छठ महापर्व पर अपने घर लौटने वाले यात्रियों को बिहार सरकार की…

16 hours ago