छत्तीसगढ़

आज साय कैबिनेट बैठक में हुए कई बड़े फैसले ; मेयर और नगर पालिका अध्यक्ष को डायरेक्ट जनता चुनेगी

रायपुर : छत्तीसगढ़ में साय कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला लिया है। नगरीय निकाय चुनावों में अब मेयर और अध्यक्ष का चुनाव प्रत्यक्ष रूप से होगा। यानी पार्षद के साथ ही मेयर और अध्यक्ष के लिए भी जनता ही वोट करेगी।

2018 में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने के बाद नियम बदला गया था। इसमें मेयर चुनने का हक पार्षदों को दिया गया था। हालांकि भूपेश कार्यकाल से पहले जनता ही पार्षदों के साथ मेयर को चुनती थी।

मध्यप्रदेश शासन काल में 1999 में कांग्रेस की दिग्विजय सिंह सरकार ने राज्य में महापौर चुनने का अधिकार पार्षदों से छीनकर जनता के हाथ में दिया था। तब से लेकर 2018 तक ये अधिकार छत्तीसगढ़ की जनता के पास था। 2018 में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने के बाद संशोधन हुआ और हक पार्षदों को मिल गया था।

छत्तीसगढ़ शासन के पिछड़ा वर्ग एवं अल्संख्यक विभाग द्वारा मंत्रालय द्वारा त्रिस्तरीय पंचायतों एवं नगरीय निकायों के निर्वाचन में अन्य पिछड़ा वर्ग के प्रतिनिधित्व एवं आरक्षण के संबंध में स्थानीय निकायों में आरक्षण को एकमुश्त सीमा 25 प्रतिशत को शिथिल कर अन्य पिछड़ा वर्ग की संख्या के अनुपात में 50 प्रतिशत आरक्षण की अधिकतम सीमा तक आरक्षण के प्रावधान की स्वीकृति   पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के प्रतिवेदन में प्राप्त अनुशंसा के अनुसार दी गई है।

छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम, 1993 के अंतर्गत त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं में अन्य पिछड़ा वर्ग के प्रतिनिधित्व एवं आरक्षण संबंधी प्रावधानों में संशोधन किए जाने हेतु विभिन्न धाराओं में संशोधन किए जाने का निर्णय लिया गया।

मंत्रिपरिषद द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को वितरण हेतु नागरिक आपूर्ति निगम को आवश्यक चना उपार्जन, NeML ई-ऑक्शन प्लेटफॉर्म के माध्यम से किए जाने की अनुमति दी गई।

पर्यटन को उद्योग का दर्जा – मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य में पर्यटन को बढ़ावा  तथा योजनाबद्ध विकास के लिए छत्तीसगढ़ पर्यटन विभाग के प्रस्ताव पर राज्य में पर्यटन को उद्योग का दर्जा प्रदान करने का निर्णय लिया गया।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

रायपुर में 26.5 हजार रुपये के MDMA ड्रग्स के साथ युवक गिरफ्तार, आईफोन समेत 1.27 लाख का सामान जब्त

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की…

9 hours ago

रायपुर: पिता को जेल भेजने की रंजिश में युवक ने जलाई बुलेट बाइक, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर के देवेन्द्र नगर थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक…

9 hours ago

रायपुर में 2.5 किलो गांजे के साथ ओडिशा और दुर्ग के दो आरोपी गिरफ्तार, बाइक भी जब्त

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध बिक्री के खिलाफ…

9 hours ago

बिहार में बढ़ी सरकारी ITI की संख्या, अब 154 संस्थानों में मिलेगा प्रशिक्षण, मधुबनी के बासोपट्टी में खुलेगा नया कॉलेज

पटना। Bihar ITI. बिहार में युवाओं को तकनीकी शिक्षा और रोजगारपरक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के…

18 hours ago

छठ पर घर लौटने वालों को बड़ी राहत, 7 दिनों में 25 हजार से अधिक यात्रियों ने त्योहारी बसों से किया सफर

पटना। दीपावली और छठ महापर्व पर अपने घर लौटने वाले यात्रियों को बिहार सरकार की…

19 hours ago