रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज  (17 नवंबर) नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में तेलंगाना के मुख्यमंत्री  रेवंत रेड्डी ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ आगमन पर श्री रेड्डी का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।

मुलाकात के दौरान दोनों राज्यों के साझा हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। दोनों मुख्यमंत्रियों ने छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के बीच आपसी संवाद एवं सहयोग को निरंतर बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया। इस अवसर पर दोनों राज्यों के बीच बेहतर समन्वय और आपसी संबंधों को मजबूत बनाने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।

दोनों राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

इस सौजन्य मुलाकात के अवसर पर तेलंगाना के जल संसाधन मंत्री एन. रेड्डी, छत्तीसगढ़ के पर्यटन मंत्री  राजेश अग्रवाल तथा छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेज कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी उपस्थित रहे।

इसके अलावा छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विकास शील, तेलंगाना के मुख्य सचिव  संजय जाजू, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत तथा छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग के सचिव राजेश सुकुमार टोप्पो सहित तेलंगाना के मुख्यमंत्री के सचिव, जल संसाधन विभाग के सचिव एवं दोनों राज्यों के वरिष्ठ अधिकारीगण भी मौजूद थे।

यह मुलाकात दोनों राज्यों के बीच साझा हितों पर संवाद और सहयोग को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण रही।

 

 

Avatar photo

By Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है ।
'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है।
ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।