रायपुर। साय सरकार के द्वारा निगम मंडलों में नियुक्त पदाधिकारी के शपथ ग्रहण के राजनीतिक इवेंट पर कड़ा प्रतिवाद करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि मनोनीत पदों पर केवल पदभार ग्रहण होता है, संविधान में ऐसे शपथ के इवेंट का प्रावधान नहीं जैसा शपथ ग्रहण समारोह का गैर ज़रूरी आयोजन साय सरकार कर रही है, एक तरफ विगत सवा साल से हर माह औसत 3500 करोड़ कर्ज ले रही है, 25 जिलों में एनएचएम कर्मचारियों को वेतन नहीं दे पा रही है, सरकारी अस्पतालों में दवा नहीं है, उपकरणों का मेंटेनेश तक बंद है, भुगतान के अभाव में विकास कार्य अवरुद्ध हैं ऐसे में राजकीयकोष का दुरुपयोग आर्थिक अपराध है, जनता के प्रति अन्याय है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि हजारों करोड़ो रू. किस मद से खर्च किए गए? इंडोर स्टेडियम, शहीद स्मारक, दीनदयाल उपाध्याय वातानुकूलित आडिटोरियम का किराया, भोजन, परिवहन व्यय, पूरे प्रदेश में व्यापक पैमाने पर बड़े-बड़े होर्डिंग पोस्टर का खर्च किम मद से उठाया गया? किस किस विभाग में इस प्रकार के इवेंट के लिए बजट स्वीकृत है? निगम, मंडल, आयोग का गठन संबंधित विभाग को सलाह और सुझाव के लिए किया जाता है, जिसका कार्य सरकार के संबंधित विभाग को अनुशंसा करने का होता है। संवैधानिक रूप से कोई भी निगम, मंडल, आयोग कोई भी आदेश सीधे तौर पर स्वतः जारी नहीं कर सकता, न ही पृथक से कोई वित्तीय अधिकार होते हैं। ऐसे में निगम मंडल आयोग के शपथ ग्रहण समारोह के नाम पर जनता के धन का दुरुपयोग गंभीर आर्थिक अपराध है।
नई दिल्ली/रायपुर। देश की राजनीति में इन दिनों छात्र नेता नेहा बोरा का नाम काफी…
पटना। Pawan Singh. भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति…
पटना। बिहार की मशहूर लोकगायिका और अलीनगर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर एक…
रायपुर। Swachh Survekshan 2025-26. स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़…
रायपुर। kisan. छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व…
रायपुर । देश के जनजातीय बहुल गांवों में बुनियादी सुविधाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सामाजिक…