रायपुर : वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने एशियन गेम्स 2026 की महिला 200 मीटर स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर भारतीय एथलीट हरिता भद्रा को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

चौधरी ने कहा कि तिरंगे में लिपटी हरिता भद्रा की यह उपलब्धि प्रत्येक भारतीय को गौरवान्वित करने वाला क्षण है। उन्होंने अपनी शानदार रफ्तार, कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प के दम पर एशियन गेम्स के प्रतिष्ठित मंच पर भारत का मान बढ़ाया है।
उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर पदक हासिल करना हरिता की प्रतिभा, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। उनकी यह सफलता देश की युवा खेल प्रतिभाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणादायी है।
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने हरिता भद्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगामी प्रतियोगिताओं में और बड़ी सफलताएं हासिल करने के लिए शुभकामनाएं दीं।

Avatar photo

By Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है ।
'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है।
ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।