अंबिकापुर। Ganna Kisan. छत्तीसगढ़ में गन्ना उत्पादक किसानों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य सरकार की किसान हितैषी पहल के तहत माँ महामाया सहकारी शक्कर कारखाना मर्यादित, ग्राम केरता (अंबिकापुर) के पेराई सीजन 2025-26 के लिए 7250 गन्ना उत्पादक किसानों के बैंक खातों में कुल 11 करोड़ 34 लाख 64 हजार 265 रुपये 78 पैसे की बोनस राशि अंतरित कर दी गई है। किसानों को राज्य शासन द्वारा निर्धारित 95.95 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बोनस का भुगतान किया गया है।

7250 किसानों को मिला बोनस का लाभ

माँ महामाया सहकारी शक्कर कारखाना ग्राम केरता में पेराई सीजन 2025-26 के दौरान किसानों से कुल 1,18,253.53 मीट्रिक टन गन्ने की खरीदी की गई थी। किसानों के परिश्रम और योगदान को सम्मान देते हुए राज्य शासन द्वारा निर्धारित बोनस राशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजी गई है।

बोनस की राशि मिलने से क्षेत्र के हजारों गन्ना उत्पादक किसानों को आर्थिक संबल मिला है। इससे किसानों को आगामी फसल की तैयारी करने में भी मदद मिलेगी और गन्ने की खेती को प्रोत्साहन मिलेगा।

कृषक चौपाल में किसानों ने की थी बोनस भुगतान की मांग

उल्लेखनीय है कि कृषि मंत्री रामविचार नेताम की उपस्थिति में आयोजित कृषक चौपाल के दौरान गन्ना उत्पादक किसानों ने लंबित बोनस राशि का जल्द भुगतान कराने का आग्रह किया था। किसानों की मांग को ध्यान में रखते हुए राज्य शासन द्वारा बोनस भुगतान सुनिश्चित किया गया है।

Avatar photo

By Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है ।
'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है।
ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।