रायपुर। रायपुर के महादेवघाट के समीप नगर निगम रायपुर के विसर्जन कुण्ड स्थल पर खारून नदी के जल का स्तर लगातार बढ़ने के कारण नागरिकों की सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन द्वारा वहाँ मूर्ति विसर्जन की प्रक्रिया को बंद किया गया है
पुलिस प्रशासन ने सभी नागरिकों से विनम्र अपील की है कि वे महादेवघाट के समीप विसर्जन कुण्ड में मूर्ति विसर्जन करने न आवें और प्रशासन को स्थिति सामान्य होते तक सहयोग देने का इसमें कष्ट करें। खारून नदी के जल का स्तर सामान्य होते ही प्रशासन द्वारा विसर्जन कुण्ड में महादेवघाट के समीप मूर्ति विसर्जन की प्रक्रिया पुनः प्रारम्भ कर दी जाएगी।

Avatar photo

By Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है ।
'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है।
ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।