बिहार

कला एवं संस्कृति विभाग ने बिहार कला पुरस्कार के लिए किए नामांकन आमंत्रित – आवेदन के अंतिम डेट देखे…

Department of Art and Culture Bihar, पटना। कला एवं संस्कृति विभाग के सांस्कृतिक कार्य निदेशालय की ओर से बिहार कला पुरस्कार (2025-26) के लिए नामांकन आमंत्रित किए जा रहे हैं। कलाकार अपना आवेदन 6 मार्च तक निदेशक, सांस्कृतिक कार्य, कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार, पटना के पते पर भेज सकते हैं। लिफाफे पर संबंधित पुरस्कार एवं श्रेणी (स्थापित/नवोदित) का स्पष्ट उल्लेख अनिवार्य है।

यह पुरस्कार चाक्षुष कला एवं प्रदर्श कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों को प्रदान किए जाएंगे। विभाग ने चाक्षुष कला/प्रदर्श कला से जुड़े संस्थानों, कला समीक्षकों, कला इतिहासकारों, रसिकजनों एवं विद्वानों से योग्य कलाकारों एवं कला मर्मज्ञों के नामांकन की अपील की है।

चाक्षुष कला के क्षेत्र में कलाकारों को राधा मोहन पुरस्कार (समकालीन कला/आर्ट फोटोग्राफी), कुमुद शर्मा पुरस्कार (समकालीन कला की महिला कलाकार), सीता देवी पुरस्कार (लोक कला) तथा दिनकर पुरस्कार (चाक्षुष कला लेखन) प्रदान किए जाएंगे। वहीं प्रदर्श कला के क्षेत्र में पं० रामचतुर मल्लिक पुरस्कार (शास्त्रीय गायन), भिखारी ठाकुर पुरस्कार (रंगमंच), विन्ध्यवासिनी देवी पुरस्कार (लोक गायन), रामेश्वर सिंह काश्यप पुरस्कार (प्रदर्श कला लेखन), बिस्मिल्लाह खां पुरस्कार (वाद्य वादन) एवं अम्बपाली पुरस्कार (शास्त्रीय/लोक नृत्य) दिए जाएंगे। इसके अलावा चाक्षुष एवं प्रदर्श कला के लिए राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय सम्मान तथा राज्य के दो वरिष्ठ कलाकारों को लाइफ टाइम एचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

प्रत्येक पुरस्कार एक स्थापित एवं एक नवोदित कलाकार को प्रदान किया जाएगा। नवोदित कलाकार की आयु 1 जुलाई 2025 के अनुसार न्यूनतम 15 वर्ष एवं अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। स्थापित कलाकारों के लिए आयु सीमा निर्धारित नहीं है, बल्कि एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी अचीवमेंट यानि असाधारण उपलब्धि को आधार बनाया जाएगा।

नामांकन के साथ कलाकार को अपना परिचय, नाम, पता, ईमेल एवं दूरभाष संख्या (बैंक खाता से लिंक), पैन एवं आधार संख्या सहित सभी आवश्यक दस्तावेज संलग्न करना अनिवार्य है। चाक्षुष एवं प्रदर्श कला के क्षेत्र में दिए जाने वाले पुरस्कारों क्रमश: दिनकर पुरस्कार तथा रामेश्वर सिंह कश्यप पुरस्कार के लिए केवल अखबार की कतरन को उपलब्धि का प्रमाण नहीं माना जाएगा बल्कि इससे संबंधित क्षेत्रों में पुस्तक प्रकाशित होनाा आवश्यक होगा। बिहार कला पुरस्कार के लिए कलाकार अपनी कला से संबंधित राज्य व राष्ट्रीय स्तर के दस सबसे महत्वपूर्ण प्रदर्शनों को साक्ष्य फोटोग्राफ आदि के साथ समर्पित करेंगे।

आवेदन 6 मार्च 2026 तक निदेशक, सांस्कृतिक कार्य, कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार, पटना के पते पर भेजे जा सकते हैं। लिफाफे पर संबंधित पुरस्कार एवं श्रेणी (स्थापित/नवोदित) का स्पष्ट उल्लेख अनिवार्य है।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

Bihar News: बिहार में 12-13 जनवरी 2027 को पटना में होगा ग्लोबल कन्वेंशन, जुटेंगे देश-दुनिया के दिग्गज, पोर्टल लॉन्च

पटना: Bihar. बिहार को वर्ष 2047 तक विकसित राज्य बनाने के लक्ष्य को साकार करने…

10 hours ago

बिहार में 5 लाख रुपये रिश्वत लेते कार्यपालक अभियंता गिरफ्तार, घर की तलाशी में मिले 52 लाख से अधिक रुपये

पटना: Bihar. बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मधुबनी…

11 hours ago

दीपावली पर लक्ष्मी पूजन के दौरान घर में हुई चोरी, पुलिस ने एक घंटे में पकड़े दो आरोपी, 2.97 लाख का माल बरामद

रायपुर। Raipur crime news. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दीपावली पर्व के दौरान लक्ष्मी पूजन…

12 hours ago

Tejashwi Yadav Birthday: तेजस्वी यादव ने जन्मदिन सामाजिक सद्भाव दिवस के रूप में मनाया, राजद कार्यालय में उमड़ा जनसैलाब

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष…

12 hours ago

Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में गिरने लगा रात का तापमान, सुबह-शाम बढ़ी ठंड, जानें कैसा रहेगा आने वाले दिनों का मौसम

Chaupal Sandesh. रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। रात के तापमान…

15 hours ago