छत्तीसगढ़

Raipur Municipal News: जल बोर्ड के अधिकारियों को प्रतिदिन सुबह और शाम 6 बजे से 1 घंटा पानी आपूर्ति के समय फील्ड रहना होगा – जन समस्या को देखते हुए दिए कड़े निर्देश

Raipur Nagar Nigam News, रायपुर । नगर पालिक निगम रायपुर मुख्यालय महात्मा गांधी सदन में सभापति सूर्यकांत राठौड़ ने गुरुवार (12 फ़रवरी) को  नगर निगम जल कार्य विभाग अध्यक्ष संतोष सीमा साहू की उपस्थिति में नगर निगम रायपुर में नवगठित जल बोर्ड अधिकारियों के साथ अहम बैठक ली।

इस बैठक में नगर निगम अधीक्षण अभियंता श्री राजेश राठौर, कार्यपालन अभियंता जल श्री नर सिंग फरेन्द्र, कार्यपालन अभियंता श्री अंशुल शर्मा जुनियर, सहायक अभियंता श्री अनुराग पाटकर, उपअभियंता सर्वश्री रमेश पटेल, योगेन्द्र साहू, शुभम तिवारी की उपस्थित थे।

सभापति ने जल बोर्ड अधिकारियों को रायपुर नगर निगम क्षेत्र की सभी लगभग 46 पानी टंकियो और जलागारो में प्रतिदिन सुबह शाम जल का पूर्ण भराव नियमित सतत मॉनिटरिंग कर सुनिश्चित करने निर्देशित किया है।

सभापति सूर्यकांत राठौड़ ने जल बोर्ड के अधिकारियों को कहा है कि प्रतिदिन नियमित रूप से शहर के विभिन्न जोनो के विभिन्न वार्डो में सुबह 6 बजे से और शाम 6 बजे से 1 घंटे फील्ड में रहकर पाईप लाईनो का सर्वे कर जल समस्या निरीक्षण कर उसका त्वरित निदान स्थल पर करवाने कार्यवाही करें। ताकि पेयजल वितरण व्यवस्था सुव्यवस्थित रूप से गर्मी में निरंतर जारी रहें और सभी लगभग 46 जलागारो और टंकियो से शहर के नागरिको को टेल एण्ड तक पर्याप्त प्रेशर से पानी मिल सके।

सभापति ने नगर निगम जलबोर्ड के सभी अधिकारियों को तत्काल गर्मी में सुगम पेयजल आपूर्ति की तैयारी व्यापक स्तर पर करने फील्ड पर जाकर पसीना बहाने और मेहनत की पराकाष्ठा करने का सुझाव दिया है।

सभापति ने अभियान चलाकर नगर निगम क्षेत्र के सभी जोनो और वार्डो में अवैध नल कनेक्शनो को विच्छेद कर उनका नियमितिकरण करवाकर उन्हें करारोपण में शामिल करने की कार्यवाही निगम हित में प्राथमिकता से करने जलबोर्ड के अधिकारियों को निर्देशित किया है। सभापति ने जोनो की टीम के साथ फील्ड में पाईप लाईन सर्वे कर नालियों से गुजर रही पाईप लाईनो को तत्काल अभियान चलाकर शिफ्ट करने का कार्य योजनाबद्ध तरीके से करने के निर्देश जल बोर्ड के अधिकारियों को दिये है।

 

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

Bihar News: बिहार में 12-13 जनवरी 2027 को पटना में होगा ग्लोबल कन्वेंशन, जुटेंगे देश-दुनिया के दिग्गज, पोर्टल लॉन्च

पटना: Bihar. बिहार को वर्ष 2047 तक विकसित राज्य बनाने के लक्ष्य को साकार करने…

11 hours ago

बिहार में 5 लाख रुपये रिश्वत लेते कार्यपालक अभियंता गिरफ्तार, घर की तलाशी में मिले 52 लाख से अधिक रुपये

पटना: Bihar. बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मधुबनी…

11 hours ago

दीपावली पर लक्ष्मी पूजन के दौरान घर में हुई चोरी, पुलिस ने एक घंटे में पकड़े दो आरोपी, 2.97 लाख का माल बरामद

रायपुर। Raipur crime news. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दीपावली पर्व के दौरान लक्ष्मी पूजन…

12 hours ago

Tejashwi Yadav Birthday: तेजस्वी यादव ने जन्मदिन सामाजिक सद्भाव दिवस के रूप में मनाया, राजद कार्यालय में उमड़ा जनसैलाब

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष…

12 hours ago

Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में गिरने लगा रात का तापमान, सुबह-शाम बढ़ी ठंड, जानें कैसा रहेगा आने वाले दिनों का मौसम

Chaupal Sandesh. रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। रात के तापमान…

15 hours ago