Bihar. पटना । बिहार की राजनीति में सरकारी नौकरी और युवाओं के रोजगार का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने 1 लाख 20 हजार 336 नियुक्ति पत्र वितरण के तीन साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि महागठबंधन सरकार के दौरान 10 लाख सरकारी नौकरी देने की दिशा में कई विभागों में नियुक्तियों की तैयारी की गई थी, लेकिन नीतीश कुमार ने स्वास्थ्य विभाग में 1 लाख 30 हजार से अधिक पदों पर बहाली से जुड़ी फाइल रोक दी थी।
तेजस्वी यादव ने अपने बयान में 2 नवंबर 2023 को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का जिक्र करते हुए कहा कि उस दिन एक साथ 1 लाख 20 हजार 336 नियुक्ति पत्र वितरित किए गए थे। उन्होंने इसे बिहार के इतिहास में रोजगार के क्षेत्र की बड़ी उपलब्धि बताया।
10 लाख सरकारी नौकरी के वादे पर कही यह बात
तेजस्वी यादव ने कहा कि 2020 के विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने राजद की सरकार बनने पर 10 लाख पक्की सरकारी नौकरी देने का वादा किया था। उस समय तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस घोषणा को असंभव बताया था।
तेजस्वी के मुताबिक, वर्ष 2022 में महागठबंधन सरकार बनने के बाद उन्होंने उपमुख्यमंत्री के रूप में युवाओं को रोजगार देने के वादे को प्राथमिकता दी। इसी दिशा में शिक्षक भर्ती के लिए TRE-1 और TRE-2 की प्रक्रिया शुरू की गई। उन्होंने दावा किया कि बीपीएससी के माध्यम से तीन लाख से अधिक शिक्षकों की बहाली हुई।
स्वास्थ्य विभाग की 1.30 लाख नियुक्तियों की फाइल रोकने का आरोप
नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि 10 लाख सरकारी नौकरी देने की योजना के तहत शिक्षक भर्ती के अलावा कई अन्य विभागों में भी नियुक्तियों का खाका तैयार किया गया था।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में पब्लिक हेल्थ कैडर के तहत 1 लाख 30 हजार से अधिक पदों पर बहाली की पूरी योजना तैयार थी। पदों का आंकड़ा और नियुक्ति प्रक्रिया का ब्लूप्रिंट भी तैयार किया गया था, लेकिन नीतीश कुमार ने इस फाइल को रोक दिया।
नीतीश कुमार पर सरकार गिराने को लेकर भी साधा निशाना
तेजस्वी यादव ने जनवरी 2024 में महागठबंधन सरकार के गिरने को लेकर भी नीतीश कुमार पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि महागठबंधन सरकार के सत्ता से बाहर होने के बाद युवाओं के रोजगार से जुड़े मुद्दों को अपेक्षित प्राथमिकता नहीं मिली।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि नौकरी की मांग करने वाले युवाओं को आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज और पुलिस कार्रवाई का सामना करना पड़ा।
शायराना अंदाज में दिया राजनीतिक संदेश
अपने बयान के अंत में तेजस्वी यादव ने कविता की पंक्तियों के जरिए राजनीतिक संघर्ष का संदेश दिया। उन्होंने लिखा—
“मैं गरुड़ कृष्ण मैं पक्षिराज,
सिर पर ना चाहिए मुझे ताज!
रण-खेत पाटना है मुझको,
अहिपाश काटना है मुझको!”
तेजस्वी यादव के इस बयान के बाद बिहार में रोजगार, सरकारी नियुक्तियों और स्वास्थ्य विभाग की प्रस्तावित बहाली को लेकर राजनीतिक चर्चा फिर तेज होने की संभावना है।
रायपुर। Raipur crime news. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दीपावली पर्व के दौरान लक्ष्मी पूजन…
पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष…
Chaupal Sandesh. रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। रात के तापमान…
Report by, चौपाल संदेश टीम । PAK vs SL . पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच…
रायपुर। दीपावली के पावन पर्व पर छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने संवेदनशीलता…
छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले जगदलपुर के करनपुर स्थित सीआरपीएफ कैंप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का…